Roman Reigns और Seth Rollins द्वारा बवाल मचाने के बाद कंपनी को हुआ फायदा, WWE SmackDown की व्यूअरशिप आई सामने

WWE SmackDown का एपिसोड रहा शानदार
WWE SmackDown का एपिसोड रहा शानदार

WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड काफी शानदार रहा था। कुछ अच्छे सैगमेंट्स और मैच फैंस देखने को मिले। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने भी इस शो में काफी बवाल मचाया। WWE को व्यूअरशिप के मामले में भी इस बार फायदा हुआ है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड की व्यूअरशिप 2.136 मिलियन रही। पिछले साल 17 दिसंबर के बाद से ये सबसे बेस्ट व्यूअरशिप ब्लू ब्रांड की रही है।

WWE SmackDown के मेन इवेंट में हुआ शानदार मुकाबला

इस हफ्ते पहले घंटे की व्यूअरशिप 2.145 मिलियन रही। हालांकि दूसरे घंटे में थोड़ा नुकसान जरूर हुआ। दूसरे घंटे की व्यूअरशिप 2.127 मिलियन रही। ब्लू ब्रांड के एपिसोड की व्यूअरशिप का अच्छा मोमेंटम जारी है। रेड ब्रांड की हालत व्यूअरशिप के मामले में अभी तक काफी खराब नजर आ रही है। तीन घंटे के शो में दो मिलियन का आंकड़ा भी पार नहीं हो रहा है।

खैर SmackDown की वजह से इस बार WWE को फायदा हुआ। WWE Royal Rumble 2022 के हिसाब से भी ये कंपनी के लिए अच्छी खबर है। कुछ ही दिन बाद इस इवेंट का आयोजन होगा। SmackDown के एपिसोड की शुरूआत इस हफ्ते रोमन रेंस और द उसोज ने की। इसके बाद सैथ रॉलिंस भी नजर आए। Royal Rumble 2022 में होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के लिए खास बिल्डअप देखने को मिला।

Day 1 में लगी खतरनाक चोट के बाद इस बार रिज हॉलैंड ने भी SmackDown में वापसी की। WWE सुपरस्टार शेमस और रिकोशे के बीच भी काफी शानदार मैच देखने को मिला। आलिया और नटालिया के बीच भी एक बार फिर मैच देखने को मिला। वाइकिंग रेडर्स और लोस लोथारियस के बीच भी शानदार मुकाबला इस बार हुआ।

मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस का मुकाबला द उसोज के साथ हुआ। इस मैच के अंत में आकर रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस को जबरदस्त सुपरमैन पंच मार दिया। इस मैच में DQ के जरिए केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस की जीत हुई। Royal Rumble 2022 में अब रोमन रेंस के साथ रिंग कॉर्नर पर द उसोज नजर नहीं आएंगे।

Quick Links