WWE के मौजूदा चैंपियन ने शेयर किया शानदार फैक्ट, 8 साल पहले फैन के तौर पर अटेंड किया था बड़ा इवेंट

Ujjaval
WWE स्टार लिव मॉर्गन ने एक बड़ा फैक्ट किया शेयर
WWE स्टार लिव मॉर्गन ने एक बड़ा फैक्ट किया शेयर

Liv Morgan: WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन (Liv Morgan) ने एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) और खुद से जुड़ा एक खास फैक्ट शेयर किया है। मॉर्गन ने कुछ समय पहले ट्वीट करते हुए बताया कि सालों पहले उन्होंने WWE के Extreme Rules इवेंट को एक फैन के तौर पर दर्शकों के बीच बैठकर देखा था और अब वो यहां पर अपने विमेंस टाइटल को डिफेंड करने वाली हैं।

WWE SmackDown विमेंस चैंपियन लिव मॉर्गन ने खुद से जुड़ा एक खास फैक्ट किया शेयर

लिव मॉर्गन इस समय SmackDown विमेंस चैंपियन हैं। आपको बता दें कि Extreme Rules 2022 में वो अपने टाइटल को रोंडा राउजी के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। Money in the Bank 2022 में मॉर्गन ने लैडर मैच जीता था और कुछ समय बाद उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट को रोंडा राउजी के खिलाफ कैश-इन करके विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया था।

SummerSlam 2022 में लिव मॉर्गन अपने SmackDown विमेंस टाइटल को रोंडा राउजी के खिलाफ रिटेन करने में सफल रही थीं। इसके अलावा वो Clash at the Castle में शायना बैजलर के खिलाफ चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक बचाव कर पाई थीं। बाद में रोंडा राउजी पर लगा हुआ सस्पेंशन हट गया और उन्होंने एक नंबर 1 कंटेंडर्स मैच जीता।

बाद में WWE ने Extreme Rules इवेंट के लिए लिव मॉर्गन और रोंडा राउजी के SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच का ऐलान किया। इस मैच में अब Extreme Rules मैच की शर्त को भी जोड़ा गया है। कुछ समय पहले लिव ने ट्वीट करते हुए बताया कि Extreme Rules 2014 में वो एक फैन के तौर पर एरीना में गई थीं।

अब 8 साल बाद वो इस इवेंट में विमेंस चैंपियनशिप के साथ कदम रखने वाली हैं। उन्होंने यहां अपनी जीत का भी दावा किया और सालों पहले की तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने लिखा,

"2014 में मैंने एक फैन के तौर पर Extreme Rules को अटेंड किया था। इस साल Extreme Rules में मैं अपनी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को खुद को 'बेडेस्ट विमेन ऑन द प्लेनेट' बोलने वाली सुपरस्टार के खिलाफ Extreme Rules मैच में डिफेंड और रिटेन करूंगी। मुझे जरूर देखना।"

यह रहा लिव मॉर्गन का ट्वीट:

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।