WWE की पूर्व चैंपियन प्रेग्नेंसी के बाद वापस शेप में आईं, जबरदस्त बॉडी और एब्स से किया हैरान, देखें तस्वीर

WWE
WWE सुपरस्टार का खास लुक आया सामने (Photo: X/@AlexaBliss_WWE)

Alexa Bliss Lose Pregnancy Weight: WWE में एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) की वापसी का इंतजार अब सभी कर रहे हैं। वो भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और लगातार रिंग में जल्द आने के संकेत दे रही हैं। साल 2023 में प्रेग्नेंसी के कारण उन्होंने WWE से ब्रेक ले लिया था। अब काफी लंबा समय उन्हें बाहर रहे हुए हो गया है। खैर ब्लिस मौजूदा समय में अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान दे रही हैं। एलेक्सा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपना वजन कम करने के बारे में बताया है।

Ad

प्रेग्नेंसी के चलते पूर्व चैंपियन एलेक्सा ब्लिस का वजन काफी बढ़ गया था। अब उन्होंने अपनी फिटनेस यात्रा को लेकर फैंस को अपडेट दिया है। ब्लिस को देखकर आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। उन्होंने अपनी बॉडी को फिट करने के लिए काफी मेहनत की है। तस्वीर में उनके जबरदस्त एब्स दिख रहे हैं। साथ ही साथ बॉडी का शेप भी उनका अब गजब का लग रहा है। यहां से ये भी संकेत मिल रहे हैं कि वो बहुत जल्द WWE रिंग में वापसी कर सकती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर धमाकेदार फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा,

प्रेग्नेंसी से पहले के वजन पर वापस।
Ad

एलेक्सा ब्लिस ने अपने पुराने अवतार में वापसी कर ली है। अब उनका ग्लैमर लुक सामने आ गया है। आप सभी जानते हैं कि उन्हें WWE की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है। मां बनने के बाद जिस तरह से वो अपने पुराने शेप में आ गईं हैं वो वाकई काबिल-ऐ-तारीफ है। उन्होंने इसके लिए अपनी डाइट पर भी खास ध्यान दिया होगा।

क्या WWE Royal Rumble 2025 में एलेक्सा ब्लिस की होगी वापसी?

Royal Rumble 2023 में एलेक्सा ब्लिस ने बियांका ब्लेयर के खिलाफ Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच लड़ा था। मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आईं। Royal Rumble 2025 में वो वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दे सकती हैं। विमेंस रॉयल रंबल मैच में उनक एंट्री देखने को मिल सकती है। वैसे उनकी वापसी के लिए सबसे अच्छी जगह रहेगी। उन्होंने फैंस का जबरदस्त पॉप मिलने की पूरी संभावना है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications