31 साल के WWE रेसलर के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, दूसरी बार बनेंगे पिता, वीडियो किया पोस्ट

WWE
WWE सुपरस्टार ने दी अपने फैंस को अहम जानकारी (Photo: WWE.com)

Angel Garza Made An Emotional Announcement: 31 साल के WWE सुपरस्टार और पूर्व चैंपियन एंजल गार्ज़ा (Angel Garza) ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि वो दूसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं। बहुत ही भावुक अंदाज में उन्होंने अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है। बहुत जल्द उनके घर किलकारी गूंजने वाली है।

Ad

दो साल पहले एंजल गार्ज़ा की पत्नी जैदे लोजानो ने दारा नाम की एक बेटी को जन्म दिया था। दारा का जन्म जुलाई, 2022 में हुआ था। इस कपल की शादी 20 जुलाई, 2020 को हुई थी। गार्ज़ा ने लोजानो को रिंग के बीच में प्रपोज किया था। दोनों का रिलेशन बहुत ही मजबूत है। एंजल अपनी पत्नी के साथ इस समय बहुत ही अच्छा जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर इस बार एंजल गार्ज़ा ने भावुक ऐलान करते हुए कहा कि उनका दूसरा बच्चा होने वाला है। उन्होंने बताया कि बच्चे का जन्म फरवरी, 2025 में होगा। हालांकि, अभी बहुत समय बाकि है लेकिन गार्ज़ा और उनकी पत्नी अपने बच्चे का दुनिया में स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। एंजल ने खूबसूरत वीडियो पोस्ट करते हुए पूरी जानकारी दी।

Ad

WWE Money in the Bank से पहले एंजल गार्ज़ा ने लिया था बहुत बड़ा फैसला

एंजल गार्ज़ा पिछले महीने अपने WWE कॉन्ट्रैक्ट को लेकर काफी चर्चा में थे। पहले कहा जा रहा था कि वो कंपनी को अलविदा कह देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने WWE के साथ नई डील साइन कर अपने फैंस को खुश कर दिया। आपको बता दें Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले उन्होंने तीन साल का करार कंपनी के साथ किया।

एंजल ने अपने नए कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी खुशखबरी सोशल मीडिया पर खुद शेयर की थी। उन्होंने साल 2019 में WWE में कदम रखा था। NXT में पूर्व चैंपियन ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया था। कुछ सुपरस्टार्स के साथ उनकी राइवलरी बहुत ही धमाकेदार रही थी। मेन रोस्टर में भी गार्ज़ा का जलवा फैंस को देखने को मिला। उनकी हमेशा से हम्बर्टो कारिलो के साथ केमिस्ट्री अच्छी रही।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications