पूर्व चैंपियन ने Roman Reigns पर साधा निशाना, WWE फैंस को दिया करारा जवाब

Ujjaval
WWE स्टार ने रोमन रेंस पर निशाना साधा (Photo: WWE.com)
WWE स्टार ने रोमन रेंस पर निशाना साधा (Photo: WWE.com)

Austin Theory Takes Shot at Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) की WWE में वापसी प्लान के अनुसार साबित नहीं हुई क्योंकि सोलो सिकोआ का उनपर पलड़ा भारी रहा। नए ब्लडलाइन ने स्मैकडाउन (SmackDown) के एक एपिसोड में रोमन की हालत खराब कर दी और इसके बाद से वो ब्रेक पर हैं। इसी बीच ऑस्टिन थ्योरी ने असली ट्राइबल चीफ पर एक लाइव इवेंट के दौरान निशाना साधा।

WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने Original Tribal Chief (OTC) के रूप में वापसी की थी। उन्होंने आकर सोलो सिकोआ पर हमला किया था, जो खुद को नया ट्राइबल चीफ बोल रहे हैं। इसके बाद से फैंस ने रोमन रेंस के लिए OTC चैंट्स करना शुरू किया है। हालिया लाइव इवेंट के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ।

फैंस रोमन रेंस का निकनेम OTC चिल्ला रह थे। इसी बीच पूर्व टैग टीम चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी ने माइक लिया और फैंस की चैंट्स का करारा जवाब दिया। उन्होंने रोमन रेंस पर निशाना साधा और कहा कि OTC चैंट्स असल में उनके लिए हो रही हैं। इसी बीच थ्योरी ने इसका मतलब बदल दिया और इसे 'Only Theory Chants' बताया। क्राउंड ने इसके बाद उन्हें काफी बू किया। उन्होंने बाद में इस चीज़ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

"वो (फैंस) 'OTC' चैंट कर रहे हैं, इसी वजह से इसका मतलब जरूर 'Only Theory Chants' होना चाहिए।"

आप नीचे ऑस्टिन थ्योरी की यह पोस्ट देख सकते हैं:

WWE में Austin Theory और Roman Reigns पहले आमने-सामने आ चुके हैं

2022 में ऑस्टिन थ्योरी ने मेंस WWE Money in the Bank लैडर मैच जीता था और वो यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी बनने में सफल हुए थे। ब्रीफकेस को होल्ड करते समय कई बार उनका रोमन रेंस से कंफ्रंटेशन हुआ, जहां उन्होंने चैंपियन बनने का दावा किया। इसी बीच उन्होंने कई बार कॉन्ट्रैक्ट को रोमन पर कैश-इन करने की कोशिश भी की लेकिन उन्हें कभी सफलता नहीं मिल पाई।

थ्योरी ने कुछ असफल कैश-इन होने के बाद यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन के खिलाफ इसे दांव पर लगाया लेकिन यहां उन्हें असफलता मिली। यहां से थ्योरी के कैरेक्टर में बदलाव हुआ। उनका रोमन के खिलाफ मैच उस समय नहीं हुआ लेकिन आने वाले समय में दोनों की भिड़ंत जरूर हो सकती है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications