WWE Bash in Berlin से पहले पूर्व चैंपियन ने की वापसी, SummerSlam में गंवाया था टाइटल

WWE
WWE सुपरस्टार को लेकर आई अच्छी खबर (Photo: WWE.com)

Bayley Makes Her In Ring Return: WWE SummerSlam 2024 बेली (Bayley) के लिए अच्छा नहीं रहा था। उन्हें नाया जैक्स के खिलाफ अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप गंंवानी पड़ी थी। तब से बेली लाइव टीवी पर नज़र नहीं आई हैं। हालांकि, Bash in Berlin प्रीमियम लाइव से पहले उनकी रिंग में वापसी हो चुकी है। बेली ने WrestleMania 40 में इयो स्काई को हराकर WWE विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके बाद उनका टाइटल रन अच्छा रहा।

Ad

नाया जैक्स के साथ बेली की राइवलरी बहुत शानदार रही। SummerSlam 2024 में भी लग रहा था कि वो जैक्स के खिलाफ अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगी लेकिन टिफनी स्ट्रैटन ने सब गड़बड़ कर दिया। उनकी दखलअंदाजी की वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सभी को लगा था कि समर की सबसे बड़ी पार्टी के बाद भी दोनों की राइवलरी जारी रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बेली एकदम से गायब हो गईं।

रॉटरडैम, नीदरलैंड में इस बार WWE का शानदार लाइव इवेंट हुआ। वहां पर नाया जैक्स ने बेली के खिलाफ अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की। दोनों के बीच फैंस को तगड़ा मैच देखने को मिला। अंत में नाया ने जीत हासिल कर अपने टाइटल को रिटेन किया। बेली की इस महीने में जैक्स के खिलाफ ये दूसरी हार है। जरूर वो इस चीज से निराश हुई होंगी।

Ad

WWE SmackDown में होगा धमाकेदार मैच

SmackDown के आगामी एपिसोड में नाया जैक्स अपने टाइटल को मीचीन के खिलाफ डिफेंड करेंगी। दोनों के बीच स्ट्रीट फाइट मैच होगा। इस मुकाबले में बेली आकर बवाल मचा सकती हैं। वो नाया के खिलाफ रीमैच की मांग कर सकती हैं। इसके बाद Bash in Berlin में ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिल सकता है। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को मजा आएगा।

वैसे देखा जाए तो पिछले कुछ महीनों में बेली की बुकिंग पर कंपनी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया है। चैंपियन के रूप में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब देखना होगा कि उनके लिए आगे WWE का क्या प्लान रहेगा। ट्रिपल एच ने उन्हें किसी मजबूत स्टोरीलाइन में बुक करना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications