WWE Bad Blood में लंगड़ाकर चल रहे पूर्व चैंपियन पर अपडेट, चोट के चलते एक्शन से होंगे दूर?

WWE की बड़ी सुपरस्टार को लगी चोट सच या झूठ (Photos: WWE.com)
WWE की बड़ी सुपरस्टार को लगी चोट सच या झूठ (Photos: WWE.com)

Former Champion Injury Update: WWE बैड ब्लड (Bad Blood 2024) में बेली (Bayley) का मुकाबला विमेंस चैंपियन नाया जैक्स से हो रहा था। इस मैच के दौरान ऐसा पल आया, जहां पर पूर्व विमेंस टैग टीम चैंपियन लंगड़ा रही थीं और उनके घुटने को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे वह खुद को चोटिल कर बैठी हैं। अब उनकी चोट पर बड़ी जानकारी सामने आई है, जिससे यह पता चलेगा कि वह रिंग में रहेंगी या नहीं।

Ad

बेली सिर्फ नाया जैक्स से मैच नहीं लड़ रही थीं, क्योंकि इसके दौरान टिफनी स्ट्रैटन ने भी Money in the Bank ब्रीफकेस कैश इन करने का प्रयास किया था। नाया ने भी हरिकाना मूव का इस्तेमाल करके सबको चौंका दिया था। बेली की संभावित चोट इस कारण से थोड़ा परेशान करने वाली है क्योंकि हाल में ब्रॉन स्ट्रोमैन का ग्रोइन टियर हो गया था। वहीं ड्रू मैकइंटायर भी Bad Blood 2024 में चोटिल हो गए थे और उन्हें कई टांके लगे थे।

Ad

डेव मैल्टजर ने अब बेली की चोट को लेकर यह बताया है कि यह सिर्फ एक स्टोरी का हिस्सा था और वह चोटिल नहीं हैं। वो एक्शन से दूर नहीं होंगी। यह एक अच्छी खबर है लेकिन इस चोट से जुड़ी स्टोरी और मैच के नतीजे को देखें तो बेली दोनों में ही कामयाब नहीं हुईं। उनपर नाया जैक्स भारी पड़ी और उसके चलते अब शायद वह अपने अगले टारगेट पर ध्यान देंगी क्योंकि ट्रिपल एच ने Crown Jewel 2024 को लेकर एक बड़ी घोषणा Bad Blood 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट के दौरान की थी।

WWE में आखिरी बार Bayley कब चैंपियन बनी थीं?

बेली ने WrestleMania XL में WWE विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। उन्होंने इसके लिए चैंपियन इयो स्काई को हराया था। वह इसको SummerSlam 2024 तक अपने नाम रखने में सफल रहीं थीं। उन्हें वहां पर नाया जैक्स ने हराया था और वह तब से ही चैंपियन हैं। नाया ने इस दौरान अपनी चैंपियनशिप को Bad Blood 2024 में पहली बार किसी प्रीमियम लाइव इवेंट में डिफेंड की है। यह देखना होगा कि क्या बेली आगे चलकर चैंपियन बनती हैं या टिफनी स्ट्रैटन उनसे यह मौका छीन लेती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications