Bronson Reed Posts Picture Instagram: WWE सुपरस्टार ब्रॉन्सन रीड (Bronson Reed) इस समय इंजरी के कारण बाहर चल रहे हैं। हालांकि, वो सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव हैं। आए दिन वो कोई ना कोई खास बात रखते रहते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने वापसी के बाद सीएम पंक और सैथ रॉलिंस की हालत खराब करने की बात कही थी। रीड ने रोमन रेंस का जिक्र भी इस दौरान किया था। खैर अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ अपनी खास तस्वीरें अपलोड की हैं, जिसमें एक यूजर ने उनसे खास मांग की है। साल 2024 में WWE में सबसे खतरनाक मॉन्स्टर के रूप में रीड उभर कर सामने आए। ब्रॉन स्ट्रोमैन और सैथ रॉलिंस के साथ उनकी जबरदस्त राइवलरी रही। अपने सुनामी मूव से उन्होंने खूब कहर ढाया। Survivor Series में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में वो सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन का हिस्सा थे। मैच के दौरान उन्होंने टॉप केज से रोमन रेंस को सुनामी मूव लगाया लेकिन वो इसका खुद ही शिकार हो गए। सही मौके पर सीएम पंक ने रेंस को टेबल से हटा दिया था। इस मूव के कारण रीड का पांव टूट गया था। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई। ब्रॉन्सन रीड मौजूदा समय में इंस्टाग्राम पर काफी धमाल मचा रहे हैं। उन्होंने इस बार कुछ अनदेखी तस्वीरें शानदार शेयर कीं। इसके बाद फैंस के कुछ मजेदार कमेंट्स आने शुरू हो गए। लोगों ने अपने दिल की बात अलग-अलग अंदाज में रखी। View this post on Instagram Instagram Postएक यूजर ने अनोखी डिमांड ब्रॉन्सन रीड से की है। उनका कहना है कि जल्द वापसी करके पेंटा को सुनामी मूव लगाओ। आपको बता दें पूर्व AEW स्टार पेंटा ने हाल ही में Raw में धमाकेदार डेब्यू किया था। यूजर ने कहा, हम आपको याद करते हैं। आप जल्दी ठीक हो जाएं और पेंटा को सुनामी दें। फैन का कमेंट (Photo: Bronson Reed Instagram Comments)WWE में वापसी के बाद ब्रॉन्सन रीड को मिल सकता है बड़ा पुशब्रॉन्सन रीड की अब WrestleMania 41 के बाद ही वापसी हो पाएगी। उन्होंने खुद इस बात पर अपडेट दिया था। वापसी के बाद WWE द्वारा उन्हें पुश दिया जाना लगभग पक्का है। उन्होंने अभी तक अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है। ट्रिपल एच और उनकी टीम द्वारा जरूर रीड के लिए अच्छा प्लान बनाया जाएगा।