CM Punk Reveals Big Things: WWE WrestleMania 41 में सीएम पंक (CM Punk) को रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मुकाबले में पॉल हेमन ने रेंस और पंक को धोखा दिया था। उन्होंने रॉलिंस से हाथ मिलाया। उनकी वजह से ही सैथ की जीत हुई। इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर ने पंक और रेंस के ऊपर हमला किया था। इसके बाद से WWE टीवी पर पंक नज़र नहीं आए। वो इस हफ्ते भी रेड ब्रांड में एंट्री नहीं करने वाले हैं। इस चीज की जानकारी उन्होंने खुद दे दी है।
सीएम पंक ने अपने ब्रेकर को लेकर खुद जानकारी दी। इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से बात करने के लिए वो लाइव आए। एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या वो इस हफ्ते रेड ब्रांड के शो में मौजूद रहेंगे। पंक ने खुलासा किया कि वो इस हफ्ते भी शो में नहीं आने वाले हैं। इसके पीछे का कारण भी उन्होंने बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें एक हफ्ते की छुट्टी मिली है लेकिन वो और ज्यादा आराम करना चाहते हैं। ऐसा लगता है कि रॉलिंस और ब्रेकर के हमले की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
सीएम पंक ने WWE WrestleMania 41 का किया मेन इवेंट
WWE WrestleMania 41 नाईट 1 के मेन इवेंट में सीएम पंक, रोम रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच मैच हुआ था। पंक का WWE करियर बहुत बड़ा रहा है। हालांकि, वो आजतक कभी भी रेसलमेनिया का मेन इवेंट में नहीं कर पाए थे। इस बात से वो बहुत ज्याता परेशान भी थे। हर जगह उन्हें ये बात दिल पर चुभती थी। अब उनकी सपना पूरा हो गया है। एक बात बुरी रही कि पहले ही मेन इवेंट में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। खैर अब देखना होगा कि पंक कब WWE टीवी पर वापसी करेंगे। जरूर वो ब्रेकर और रॉलिंस से बदले के मूड में होंगे। वो जब भी आएंगे तो ब्रेकर और रॉलिंस के को निशाना जरूर बनाएंगे। ब्रेकर और रॉलिंस को अब उनसे बचकर रखना होगा। सीएम पंक का साथ रोमन रेंस दे सकते हैं।