Dakota Kai Changed Look: WWE से इस समय डकोटा काई (Dakota Kai) एक्शन से दूर चल रही हैं। वो डैमेज कंट्रोल (Damage Control) मेंबर हैं और फैंस द्वारा बेहद पसंद की जाती हैं। डकोटा चोटिल नहीं हैं और ऐसा महसूस हो रहा है कि कंपनी के पास उनके लिए कोई प्लान नहीं है। इसी वजह से वो बाहर हैं। डकोटा ने अब अपने लुक में बहुत बड़ा बदलाव किया है।
डकोटा काई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उनके बालों में बहुत बड़ा चेंज देखने को मिल रहा है। वो हमेशा ही अपने WWE रन के दौरान स्ट्रेट बालों में नज़र आती थीं। अब उन्होंने अपने बाल कर्ली करा लिए हैं। पहली नज़र में उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। डकोटा काई ने इसी बीच कैप्शन द्वारा फैंस का ध्यान खींचा। काई ने लिखा,
"सरप्राइज। 2020 में मैंने अपने सभी नेचुरल बालों को थोड़ा छोटा कर लिया था। मैं हाई स्कूल से अपने बालों को सीधा कर रही थीं और ब्लीच करा रही थीं। इसमें काफी मेहनत लगती थी। मुझे कभी भी अपने कर्ली बाल पसंद नहीं थे, क्योंकि मुझे समझ नहीं आता था कि इनका ध्यान कैसे रखा जाए और मुझे बचपन में चिढ़ाया जाता था।"
आप नीचे डकोटा काई की पोस्ट देख सकते हैं:
डकोटा काई ने WWE से बाहर रहने के दौरान फैंस को अपडेट दिया
डकोटा काई के इंटरनेट पर बहुत सारे फैंस हैं और उन्हें सपोर्ट मिलता है। कुछ समय पहले ही डकोटा ने सोशल मीडिया पर आकर यह बताया था कि वो प्रोफेशनल रेसलिंग और फैंस को काफी मिस कर रही हैं। कई लोगों को लगा कि शायद डकोटा चोटिल हैं लेकिन उन्होंने इस चीज को क्लियर किया। डकोटा ने एक और पोस्ट डाला। इसमें उन्होंने बताया कि वो चोटिल नहीं हैं।
कुछ समय पहले ही एक खबर आई थी, जिसमें डकोटा काई के एक्शन से दूर होने के कारण के बारे में बताया गया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि WWE इस समय डैमेज कंट्रोल के सभी सदस्यों को साथ लाना चाहता है। इसी वजह से जब ओस्का और कायरी सेन फिट हो जाएंगी, शायद तभी डकोटा की वापसी होगी।