ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम के जख्मों पर WWE रेसलर ने छिड़का नमक, फैंस का बनाया भद्दा मजाक

WWE
WWE स्टार की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई (Photo: WWE.com & X/@ICC)

WWE Star Mocks Indian Fans After BGT Loss: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सिडनी टेस्ट में 6 विकेट से मात दे दी है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 10 साल में पहली बार 3-1 से जीत ली। WWE सुपरस्टार्स की नज़रें भी इस सीरीज पर टिकी थी। 34 साल के ग्रेसन वॉलर (Grayson Waller) ने ऑस्ट्रेलिया टीम की ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। हालांकि, उन्होंने अपने कैप्शन के जरिए भारतीय फैंस का मजाक उड़ाया है। एक तरह से कहा जाए तो उन्होंने जख्मों पर नमक छिड़का है।

Ad

आपको बता दें SmackDown सुपरस्टार ग्रेसन वॉलर सिडनी, ऑस्ट्रेलिया के ही हैं। इस वजह से ऑस्ट्रेलिया टीम की जीत पर उनका खुश होना बनता है। वॉलर पिछले कुछ सालों से WWE में अच्छा काम कर रहे हैं। साल 2021 में उन्होंने कंपनी में एंट्री की थी। NXT में पहले उन्होंने अपना जलवा दिखाया। इसके बाद 2023 में वो ब्लू ब्रांड का हिस्सा बने। ऑस्टिन थ्योरी के साथ उनकी जोड़ी को खूब वाहवाही मिली है। दोनों ने WWE टैग टीम चैंपियनशिप पर भी कब्जा जमाया।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की तो ग्रेसन वॉलर को भी इससे खुशी हुई। उन्होंने इसे प्रकट करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। ग्रेसन ने भारतीय WWE फैंस का मजाक बनाते हुए लिखा,

आशा है कि भारत के सभी WWE फैंस इस फोटो का आनंद लेंगे।
Ad

WWE Money in the Bank में जॉन सीना और ग्रेसन वॉलर का हुआ था सैगमेंट

ग्रेसन वॉलर का रिंग में एक्शन बहुत ही तगड़ा रहता है। बहुत जल्द WWE द्वारा उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में पुश दिया जा सकता है। वॉलर कई बार बड़े इवेंट्स में The Grayson Waller Effect Show को होस्ट कर चुके हैं। साल 2023 में हुआ Money in the Bank उनके लिए बहुत ही धमाकेदार रहा था। उन्हें पहली बार जॉन सीना के साथ रिंग शेयर करने का मौका मिला था। वॉलर और सीना के बीच बातचीत हुई। उसके बाद तगड़ा ब्रॉल भी देखने को मिला। अंत में सीना ने वॉलर को AA लगाकर धराशाई कर दिया था। खैर अब देखना होगा कि WWE में वॉलर का फ्यूचर आगे कैसा रहता है। ट्रिपल एच और उनकी टीम ने जरूर उनके लिए अच्छा प्लान बनाया होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications