Gunther Attacks Pat McAfee: WWE Raw के एपिसोड में फैंस को एक चौंकाने वाला मोमेंट देखने को मिला। गुंथर (Gunther) ने जे उसो (Jey Uso) का सैगमेंट होने और उनके बैकस्टेज जाने के बाद रिंगसाइड पर एंट्री की। उन्होंने माइकल कोल से बहस की और उन्हें धक्का भी दे दिया। इसी बीच उन्होंने पैट मैकेफी को भी धकेल दिया। WWE WrestleMania में हार से बौखलाए गुंथर ने कमेंटेटर माइकल कोल पर अटैक किया।
गुंथर में कोल को स्लीपर होल्ड में लॉक किया। माइकल के साथी कमेंटेटर पैट मैकेफी ने उन्हें बचाने के लिए रिंग जनरल पर हमला किया और उन्हें धक्का दे दिया। गुंथर को गुस्सा आया और उन्होंने मैकेफी को स्लीपर होल्ड में लॉक कर लिया। पैट इसी के चलते बेहोश हो गए। ऑफिशियल्स ने आकर गुंथर को रोकने का प्रयास किया लेकिन वो पूरी तरह से असफल रहे।
पैट मैकेफी के दोस्तों ने भी रिंगसाइड पर एंट्री की लेकिन सिक्योरिटी ने उन्हें रोका। पैट की इस जानलेवा हमले से हालत खराब हो गई और उन्हें बैकस्टेज ले जाय गया। इसी बीच मैकेफी बेहद संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे थे। बाद में मैकेफी को मेडिकल रूम में ले जाया गया। गुंथर का यह कदम एकदम ही हैरान करने वाला था।
WWE WrestleMania 41 में हार से गुंथर होंगे निराश
WWE WrestleMania 41 में गुंथर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के रूप में गए थे और उन्हें खुद पर बहुत ज्यादा भरोसा था। हालांकि, जे उसो पूरी तैयारी से आए थे। उन्होंने रिंग जनरल को कड़ी टक्कर दी और अंत में उन्हें स्लीपर होल्ड में लॉक करके टैपआउट करने पर मजबूर कर दिया। इस वजह से जे उसो जीत गए और नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन गए। गुंथर ने कई मौकों पर जे को हराया था लेकिन इस बार उन्हें करारी हार मिली।
गुंथर के पैट मैकेफी के साथ रिश्ते शुरुआत से अच्छे नहीं रहे हैं। जब मैकेफी, जे उसो के थीम सॉन्ग को एन्जॉय करते थे, तो गुंथर को यह चीज पसंद नहीं आती थी। अब गुंथर ने मैकेफी पर अटैक कर दिया है। इसी वजह से आने वाले किसी शो में दोनों के बीच एक मैच देखने को मिल सकता है। मैकेफी को दोबारा रिंग में देखकर फैंस खुश होंगे।