WWE में Roman Reigns के भाई की 87 दिनों की लूजिंग स्ट्रीक हुई खत्म, पूर्व चैंपियन को चारों खाने चित करते हुए हासिल की बड़ी जीत

WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Jey Uso: WWE लाइव इवेंट में हमेशा कुछ ना कुछ यादगार पल फैंस को देखने को मिलते हैं। यहां फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिलते हैं क्योंकि सुपरस्टार्स को भी ऑफ-स्क्रीन अपना तगड़ा प्रदर्शन दिखाने की आजादी होती है। बुधवार को बर्मिंघम में हुए लाइव इवेंट में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

बर्मिंघम में हुए लाइव इवेंट में कुछ टाइटल मैच देखने को मिले। इसके अलावा पूर्व ब्लडलाइन सदस्य और रोमन रेंस के भाई जे उसो की लूजिंग स्ट्रीक भी खत्म हुई। ब्लडलाइन छोड़कर रेड ब्रांड में जाने के बाद से सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में उसो अच्छा काम कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने लाइव सर्किट पर इतना अच्छा काम नहीं किया है।

हाउस शो में उनकी आखिरी जीत जनवरी में हुई थी। इसके बाद से लगातार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जे के लिए बर्मिंघम में चीजें बदल गईं। यहां उन्होंने पूर्व चैंपियन ड्रू मैकइंटायर का सामना किया और जीत हासिल की। आपको बता दें 87 दिनों बाद जे को लाइव इवेंट में जीत मिली है। इस दौरान उन्हें आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

WWE Backlash 2024 में होगा जे उसो का बड़ा मैच

WWE WrestleMania 40 में जे उसो का मुकाबला जिमी उसो के साथ हुआ था। जे ने इस मुकाबले में शानदार जीत हासिल की थी। इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स मैच हुआ था। इस मैच में ड्रू मैकइंटायर, जे उसो, ब्रॉन्सन रीड और रिकोशे ने हिस्सा लिया था।

मुकाबले में अंत में मैकइंटायर जीत हासिल करने वाले थे लेकिन सीएम पंक ने आकर उनका पांव खींच दिया था। इसका फायदा जे ने उठाया और जीत हासिल कर ली। अब Backlash 2024 में जे और डेमियन प्रीस्ट के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा।

इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में भी जे उसो और फिन बैलर के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला था। जे ने शानदार जीत हासिल की। उसो के पास अब Backlash 2024 में चैंपियन बनने का शानदार मौका होगा। प्रीस्ट को हराकर वो नए चैंपियन बन सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये उनके करियर के लिए अच्छा होगा।

Quick Links