WWE SmackDown में सगे भाई को The Bloodline से धोखा मिलने के बाद Jey Uso ने तोड़ी चुप्पी, दिया चौंकाने वाला बयान

WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Jey Uso: WWE SmackDown में पिछले हफ्ते काफी बवाल देखने को मिला। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो को द ब्लडलाइन से बाहर का रास्ता दिखाया। अब इस पर जे उसो (Jey Uso) की प्रतिक्रिया सामने आ गई है।

Ad

SmackDown में पिछले हफ्ते द ब्लडलाइन का सैगमेंट हुआ था। इस दौरान सोलो सिकोआ ने कहा कि WrestleMania 40 में मिली हार के बाद चीजों में बदलाव होगा। उन्होंने जिमी उसो की तरफ देखा और फिर उन्हें गले लगाया। इसके बाद टामा टोंगा ने पीछे से आकर जिमी के ऊपर हमला कर दिया। सिकोआ ने भी समोअन स्पाइक से जिमी की हालत खराब कर दी। ये सब देखकर पॉल हेमन भी हैरान रह गए थे। उन्होंने रोमन रेंस को कॉल करना चाहा लेकिन सिकोआ ने उनका फोन तोड़ दिया।

Raw में जे उसो का मुकाबला इस हफ्ते फिन बैलर के साथ हुआ। जे ने जीत हासिल की। खैर मुकाबले से पहले कैथी कैली ने बैकस्टेज जे उसो से द ब्लडलाइन में मचे बवाल को लेकर सवाल पूछा था। जवाब में जे ने कहा,

द ब्लडलाइन के साथ खिलवाड़ करके आप खतरनाक रास्ते पर जा रहे हैं। मेरा मतलब है वो वहां ऐसे मेंबर्स को जोड़ रहे हैं जिन्हें हम जानते भी नहीं है। जहां तक जिमी की बात है तो मैंने उनसे कहा था कि मेरे साथ आ जाए।
Ad

WWE WrestleMania 40 में हुआ था दो भाइयों के बीच मुकाबला

पिछले साल SummerSlam में जे उसो का मुकाबला रोमन रेंस के साथ हुआ था। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुए मैच में जे को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद जे ब्लडलाइन छोड़कर Raw में आ गए थे। रेड ब्रांड में अभी तक उन्होंने अच्छा काम किया है। हालांकि, रेड ब्रांड में आने के बाद भी जिमी उसो ने उनका साथ नहींं छोड़ा था।

जिमी ने लगातार जे को परेशान किया, जिस वजह से उन्हें कुछ बड़े मैचों में हार का सामना करना पड़ा। WWE WrestleMania 40 में जे और जिमी के बीच वन-ऑन-वन मुकाबला देखने को मिला था। ये मैच कुछ खास नहीं रहा। जे ने ये मुकाबला आसानी से जीत लिया था। खैर जिमी के ऊपर अब सभी की नजरें रहेंगी। देखना होगा कि उनका अगला कदम क्या होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications