Jey Uso Next WWE Title Defense: WWE WrestleMania 41 में जे उसो (Jey Uso) को बड़ी सफलता मिली। उन्होंने गुंथर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हासिल की। अपने करियर में पहली बार उन्होंने वर्ल्ड टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया। अब जे का टाइटल रन शानदार चलने वाला है। खैर सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि वो अपना अगला टाइटल डिफेंस कब करेंगे। इसे लेकर अब रिपोर्ट में बड़ी जानकारी सामने आ रही है।
जे उसो अब लोगन पॉल निशाना बना रहे हैं। Raw के लेटेस्ट शो के ऑफ-एयर होने के बाद जे के ऊपर खतरनाक पंच लोगन पॉल ने लगा दिया था। एक बात तो पता चल गई है कि अब इन दोनों की राइवलरी आगे बढ़ेगी। पॉल पिछले कुछ महीनों से हील के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं। लोगन को वर्ल्ड चैंपियन भी बनाया जा सकता है। WWE द्वारा इस बात के संकेत दे दिए गए हैं।
दिग्गज जर्नलिस्ट बिल एप्टर के साथ सवाल-जवाब सेशन में WrestleVotes के जो ने बताया कि जे उसो Saturday Night's Main Event में टाइटल डिफेंड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि WWE द्वारा धीरे-धीरे उसो और लोगन पॉल की राइवलरी को बिल्ड किया जा रहा है। उम्मीद है कि आगामी 24 मई को दोनों के बीच तगड़ा मैच होगा।
WWE Raw में जे उसो ने किया था टाइटल डिफेंड
WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा था। शुरुआत में जे उसो और पॉल हेमन का सैगमेंट देखने को मिला। हेमन ने कहा कि रॉलिंस वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप चाहते हैं। जे ने कहा कि वो शो में ही मैच के लिए तैयार हैं। मेन इवेंट में रॉलिंस और जे के बीच मैच हुआ। मुकाबले में ब्रॉन ब्रेकर की दखलअंदाजी देखने को मिली। सैमी ज़ेन ने आकर उनके ऊपर हमला किया। हालांकि, ब्रेकर ने सैमी और जे दोनों के स्पीयर लगा दिया। जे को बचाने के लिए सीएम पंक ने एंट्री की। पंक ने चेयर से रॉलिंस और ब्रेकर के ऊपर हमला किया। जे की DQ के जरिए हार हो गई लेकिन टाइटल उनके पास ही रहा। खैर अब देखना होगा कि आगे जाकर इनकी दुश्मनी में क्या कुछ देखने को मिलता है।