Jey Uso Reveals Moment Broke His Heart: WWE सुपरस्टार जे उसो (Jey Uso) ने हाल ही में बताया कि एक मौके पर उनका दिल टूट गया था। पूर्व आईसी चैंपियन जे थोड़े समय पहले No Contest Wrestling शो का हिस्सा थे। इसी बीच उन्होंने एक किस्से का खुलासा करते हुए बताया कि स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने उन्हें रेसलिंग से नफरत करने पर मजबूर कर दिया था।
स्टीव ऑस्टिन ने जे उसो के पिता रिकिशी की स्टील चेयर से बुरी हालत कर दी थी। यह मैच सालों पहले WWE No Mercy 2000 में हुआ था, जहां वो नो होल्ड्स बार्ड रूल्स के तहत आमने-सामने थे। इसी बीच ऑस्टिन ने रिकिशी पर जबरदस्त हमला किया था और वो लहूलुहान हो गए थे। जे उसो ने इसी पल के बारे में बात की और बताया कि उन्हें रोना आ गया था और उनकी मां भी भावुक हो गई थी। उन्होंने कहा,
"मुझे याद है कि मैं अपने पिता (रिकिशी) को लड़ते हुए देखता था। हम सभी लिविंग रूम की जमीन पर बैठते थे, जहां हमारी मां पीछे काउच पर होती थीं। वो हमें पॉप करते हुए देखती थीं। एक समय पर स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने आकर चेयर से उनकी (रिकिशी) हालत खराब कर दी। एकदम अजीब महसूस हुआ था। बचपन में यह पहला मौका था, जब मेरी आंख से आंसू निकले थे। मैं यह चीज नहीं देख पा रहा था। मैंने मेरी मां को देखा था और वो भी भावुक थीं। मुझे याद है कि मेरे पिता कितनी बुरी तरह से लहूलुहान थे, खून काफी तेजी से निकल रहा था। वो पहला मौका था, जब मुझे रेसलिंग पसंद नहीं आई।"
WWE WrestleMania 41 में जे उसो के पास वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका है
जे उसो का पिछले एक साल का रन जबरदस्त रहा है। उन्होंने सिंगल्स स्टार के रूप में खुद को साबित किया और 2025 का मेंस Royal Rumble मैच जीता। उसो ने इसके बाद वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर को WWE WrestleMania में चैलेंज करने का मन बनाया। जे की फैंस का पूरी तरह से सपोर्ट मिल रहा है। गुंथर ने जिमी उसो की लहूलुहान करके चोटिल कर दिया। इसी के चलते अब जे बदला लेना चाहेंगे और वो WrestleMania में गुंथर की बादशाहत खत्म करके चैंपियन बनते हुए ऐसा कर सकते हैं।