WWE Raw से पहले Jey Uso ने चार शब्दों की प्रतिक्रिया देकर किया बड़ा ऐलान

WWE
रिंग में जे उसो (Photo: WWE.com)

Jey Uso Sends A Four Word Message: WWE WrestleMania 41 बहुत ही जबरदस्त रहा। कुछ सुपरस्टार्स को सफलता मिली और वो चैंपियन बने। जे उसो (Jey Uso) ने गुंथर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती। उन्होंने अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया। फैंस का समर्थन मौजूदा समय में उन्हें पूरी तरह मिल रहा है। Raw में पूरी तरह से धमाल मचाने के लिए जे अब तैयार हैं। उन्होंने इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड से पहले खास संदेश भी दिया है।

Ad

पिछले कुछ सालों से जे उसो WWE में अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में स्थापित किया। फैंस लगातार उनके पीछे खड़े रहे। इस साल की शुरुआत में जे को WWE ने बड़ा पुश दिया। उन्होंने रॉयल रंबल मैच में जॉन सीना को अंत में एलिमिनेट कर मुकाबला अपने नाम किया। इसके बाद जे ने मेनिया में अपने प्रतिद्वंदी के रूप में गुंथर को चुना। गुंथर और जे की राइवलरी भी शानदार रही। इसमें जिमी उसो भी शामिल थे। हालांकि, उनकी हालत द रिंग जनरल ने खराब कर दी थी।

जे उसो ने इस हफ्ते Raw से पहले चार शब्दों का संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि वो अपने टाइटल को डिफेंड और ग्राइंडिंग करने पर फोकस करेंगे। जे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा,

मेरी नजर प्राइज पर है।
Ad

WWE Raw में जे उसो ने मनाया जश्न

पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में जे उसो ने टाइटल के साथ जबरदस्त एंट्री की। उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए थे। उन्होंने सभी को धन्यवाद कहा और आगे अच्छा काम करने की बात कही। सैमी ज़ेन ने भी उनके सैगमेंट में धमाकेदार वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया। सैमी ने कहा कि उन्हें जे के ऊपर गर्व है। उन्होंने चैंपियन को गले लगाया। इसके बाद रिंग में जिमी उसो भी आए और तीनों गले लगे। ये मोमेंट देखकर फैंस को मजा आया। जे उसो का टाइटल रन आगे शानदार रहने की उम्मीद है। कंपनी द्वारा उनके ऊपर लंबे समय तक भरोसा जताया जा सकता है। फिलहाल देखने वाली ये बात होगी कि उनका पहला प्रतिद्वंदी कौन होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications