Jey Uso Sends Message: WWE WrestleMania 41 जे उसो (Jey Uso) और जेकब फाटू के लिए शानदार रहा। जे ने गुंथर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हासिल की। उन्होंने अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड टाइटल जीता। वहीं जेकब फाटू ने एलए नाइट को हराकर यूएस चैंपियनशिप जीती। फाटू ने भी अपने WWE करियर में पहला टाइटल हासिल किया। खैर अब दोनों की एक खास तस्वीर सामने आई है, जिसमें उन्होंने अपनी चैंपियनशिप पकड़ी हैं। जे उसो ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की।
जे उसो ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जेकब फाटू के साथ एक तस्वीर साझा की और दो शब्दों का संदेश साझा किया। उन्होंने फाटू थांग लिखा। फाटू और उसो अब बड़े स्टार बन चुके हैं। इन्हें इस बार तगड़ी सफलता मिली है। ब्लडलाइन ग्रुप में रहकर दोनों छा गए। खासतौर पर पिछले साल डेब्यू के बाद से फाटू ने अभी तक जबरदस्त काम किया है। उन्हें काम को देखकर फैंस भी खुश हो गए हैं। फाटू को आगे भी कंपनी द्वारा बड़ा पुश दिया जाना लगभग पक्का है।
WWE Raw के बाद जे उसो पर हुआ हमला
WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में जे उसो ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड की। मैच में दखलअंदाजी की वजह से रॉलिंस को जीत मिल गई। हालांकि, वो चैंपियनशिप अपने नाम करने में नाकाम रहे। मैच में सीएम पंक ने आकर ब्रॉन ब्रेकर और सैथ रॉलिंस की चेयर से हालत खराब की। सैमी ज़ेन भी आए थे लेकिन उन्हें ब्रेकर के स्पीयर का शिकार होना पड़ा। शो ऑफ-एयर होने के बाद रिंगसाइड में फैंस से जे हाथ मिला रहे थे लेकिन लोगन पॉल ने आकर उनके ऊपर हमला कर दिया।