WWE में Roman Reigns के भाई की 16 महीनों की शर्मनाक लूजिंग स्ट्रीक खत्म, जीत के साथ मचाया धमाल

WWE
SmackDown में हुआ तगड़ा मैच (Photo: WWE.com)

Jimmy Uso Losing Streak End: WWE Royal Rumble 2025 से पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड खास नहीं रहा। कंपनी द्वारा बढ़िया बुकिंग देखने को नहीं मिली। रोमन रेंस (Roman Reigns) के भाई जिमी उसो के लिए जरूर ये एपिसोड शानदार रहा। उन्होंने कार्मेलो हेज को हराकर बड़ी जीत दर्ज की। आपको बता दें 16 महीने बाद पहला सिंगल्स मैच WWE रिंग में वो जीते हैं। उन्होंने अपनी शर्मनाक लूजिंग स्ट्रीक का अंत इस बार किया है।

Ad

पिछले साल WrestleMania 40 के बाद SmackDown के पहले एपिसोड में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो के ऊपर हमला किया था। इसके बाद से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए। Bad Blood 2024 में जिमी ने वापसी कर रोमन रेंस और कोडी रोड्स की मदद की थी। रेंस और कोडी ने सोलो और जेकब फाटू को हराया था। तब से जिमी बढ़िया काम कर रहे हैं। असली ब्लडलाइन के रीयूनियन में भी उनका बड़ा रोल रहा।

जिमी उसो ने सिंगल्स मैच में अंतिम जीत 29 सितंबर, 2023 को SmackDown के एपिसोड में प्राप्त की थी। वहां पर उन्होंने कार्ल एंडरसन को हराया था। तब से अभी तक वो पहली जीत की तलाश में लगे हुए थे। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने कार्मेलो हेज के साथ मिलकर फैंस को अच्छा मैच दिया। उन्होंने अंत में रोलअप के जरिए हेज को पिन करके जीत हासिल की। जिमी को ये कारनामा करने में करीब 16 महीने लग गए।

Ad

क्या 2025 के Royal Rumble मैच में WWE सुपरस्टार जिमी उसो मचाएंगे बवाल?

Royal Rumble 2025 अब बहुत नजदीक है। वहां पर होने वाले मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच में घमासान मचने वाला है। 2020 के बाद पहली बार रोमन रेंस भी इस मुकाबले का हिस्सा बनने जा रहे हैं। पॉल हेमन ने कुछ हफ्ते पहले उन्हें लेकर बड़ा ऐलान किया था। जिमी उसो के भी मैच में एंट्री कर बवाल मचाने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। असली ब्लडलाइन का एक बार फिर रीयूनियन देखने को मिल सकता है। रोमन रेंस, जिमी उसो, जे उसो और सैमी ज़ेन साथ काम करेंगे तो मजा आएगा। कंपनी ने जरूर अच्छा प्लान तैयार किया होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications