Jimmy Uso Seemingly Caught Blading: WWE Raw का एपिसोड जिमी उसो (Jimmy Uso) के लिए बिल्कुल भी सही नहीं रहा। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर ने उन्हें तहस-नहस कर दिया। गुंथर ने पहले उन्हें मुकाबले में हराया और फिर जमकर उनका खून बहाया। जे उसो भी उनके लिए कुछ नहीं कर पाए। जे को द रिंग जनरल ने पहले रोप में बांध दिया था। खैर अब जिमी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि रिंग में एंट्री करते वक्त कैसे उसो ने खुद को खून से लथपथ कर दिया।
Raw में जिमी उसो और गुंथर के बीच सिंगल्स मैच हुआ। मुकाबला अच्छा हुआ और अंत में जिमी को हार का सामना करना पड़ा। जीत के बाद भी गुंथर ने जिमी के ऊपर हमला जारी रखा था। जे उसो बचाने आए लेकिन सफलता नहीं मिली। जिमी के ऊपर द रिंग जनरल ने चैंपियनशिप भी हमला किया। उनका चेहरा पूरा खून से सन गया था। बहुत ही अजीब स्थिति रिंग में हो गई थी। उनका इतना खून बह गया कि उसे साफ करना मुश्किल हो गया था।
गुंथर ने जिमी उसो के ऊपर इस बार क्रूर हमला किया है। खैर एक वीडियो अब सामने आया है। उसमें दिख रहा है कि सैगमेंट के दौरान रिंग में एंट्री करते वक्त जिमी ने खुद को ब्लेड मारा, जिस कारण वह लहूलुहान हुए। उन्होंने इस पल को खुद ही खास अंदाज में क्रिएट किया। आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं।
WWE WrestleMania 41 में जे उसो को मिलेगी कड़ी चुनौती
WWE WrestleMania 41 की राह जे उसो के लिए अब मुश्किल होती जा रही है। वहां पर गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जे के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। अभी तक ज्यादातर द रिंग जनरल का पलड़ा ही भारी रहा है। जिमी उसो का भी बुरा हाल उन्होंने कर दिया है। मेनिया में अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड टाइटल जीतने का सपना जे देख रहे हैं। इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आसानी से उन्हें गुंथर के खिलाफ जीत नहीं मिलने वाली है। चैंपियन के रूप में गुंथर ने अभी तक अच्छा काम किया है।