58 साल की उम्र मे Mike Tyson की करारी हार, पूर्व चैंपियन के भाई ने WWE हॉल ऑफ फेमर को 70 हजार फैंस के सामने चटाई धूल

WWE
WWE सुपरस्टार ने भी लिया मैच का आनंद (Photo: Instagram/@netflix)

Jake Paul Defeated Legendary Boxer Mike Tyson: माइक टायसन (Mike Tyson) एक ऐसा नाम है जिन्हें हर कोई जानता है। बॉक्सिंग की दुनिया का बेताज बादशाह उन्हें कहा जाता है। टायसन ने 19 साल बाद एक बार फिर रिंग में वापसी की। उनका मुकाबला पूर्व WWE यूएस चैंपियन लोगन पॉल के भाई जेक पॉल से हुआ। लोगन भी मैच के दौरान जेक का साथ मौजूद थे। दोनों के बीच उम्मीद के मुताबिक बहुत ही अच्छा मैच हुआ। टायसन का जबदस्त एक्शन देखकर सभी खुश हो गए। हालांकि, अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पॉल ने करीब 70 हजार फैंस के सामने दिग्गज को धूल चटाकर अपने करियर की बड़ी जीत हासिल की।

Ad

Netflix इवेंट में माइक टायसन ने अपना जलवा पूरे आठ राउंड तक दिखाया। हर राउंड तकरीबन दो मिनट तक चला। युवा जेक पॉल ने आगे बढ़ने के साथ-साथ तगड़े हमले उनके ऊपर किए। निर्णायक हमलों के बाद वो पूर्व अनडिस्प्यूटेड हैवीवेट चैंपियन को हराने में कामयाब रहे। पॉल ने टायसन को 78-74 से मात दी। पॉल के बॉक्सिंग करियर की ये 11वींं जीत है। मुकाबले के अंत में दोनों के बीच खास पल देखने को मिला। माइक और जेक ने एक-दूसरे को गले लगाया।

58 साल के माइक टायसन ने जेक पॉल की तारीफ की। उन्होंने जेक को शानदार फाइटर बताते हुए सम्मान का हकदार बताया। 2005 के बाद से अपने पहले मुकाबले में टायसन का प्रदर्शन काफी कठिन था। हालांकि, उन्होंने किसी को निराश नहीं किया। टायसन और उनके प्रतिद्वंदी के बीच 31 साल की उम्र का अंतर था। प्रोफेशनल बॉक्सिंग में इस तरह का मुकाबला पहले कभी देखने को नहीं मिला। आपको बता दें टायसन WWE हॉल ऑफ फेमर भी हैं।

Ad

WWE रिंग में भी जेक पॉल दिखा चुके हैं कमाल

Crown Jewel 2022 में रोमन रेंस ने अपनी WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप लोगन पॉल के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया था। मुकाबले में द उसोज़ की दखलअंदाजी देखने को मिली थी। उनसे निपटने के लिए लोगन पॉल के भाई जेक पॉल ने एंट्री की थी। उन्हें देखकर सभी खुश हो गए थे। हालांकि, अंत में वो अपने भाई को जीत नहीं दिला पाए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications