WWE में 619 दिन पहले आखिरी बार लड़ने वाले स्टार को मिला चैलेंज, मैच से टूटेंगे कई बड़े रिकॉर्ड?

WWE सुपरस्टार ने दी चुनौती (Photos: WWE.com)
WWE सुपरस्टार ने दी चुनौती (Photos: WWE.com)

Logan Paul Challenges Bad Bunny: WWE सुपरस्टार लोगन पॉल (Logan Paul) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए 619 दिन पहले WWE में मैच लड़ने वाले स्टार को चैलेंज कर दिया है। लोगन पॉल अपनी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को समरस्लैम (SummerSlam 2024) में एलए नाइट के खिलाफ हार गए थे। वह इसके बाद WWE में Netflix किक-ऑफ शो में नजर आए थे। उससे पहले उन्होंने खुद के रिटायर होने की घोषणा भी कर दी थी। अब उन्होंने ऑनलाइन एक ऐसे स्टार को चैलेंज कर दिया है, जिन्होंने WWE में महज तीन मैच ही लड़े हुए हैं।

बैड बनी आखिरी बार Backlash 2023 में डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ सैन जुआन स्ट्रीट फाइट में दिखाई दिए थे। इसको उन्होंने जीत लिया था। हाल में SportsCenter ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने यह कहा कि म्यूजिकल स्टार एक इन-रिंग रिटर्न को टीज कर रहे हैं। इसके कमेंट्स में जाकर लोगन पॉल ने रैपर को मैच का चैलेंज कर दिया था। उन्होंने इसके बाद किंग ऑफ लैटिन ट्रैप से जुड़ी हुई बात को अपनी स्टोरी का भी हिस्सा बनाया था। इसके चलते अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बनी क्या जवाब देते हैं। अगर यह मैच 2025 में होता है, तो कई सारे बड़े रिकॉर्ड टूट जाएंगे, क्योंकि दोनों ही सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं।

बैड बनी ने WWE में अब तक तीन ही मैच लड़े हैं। इसमें WrestleMania 37 के दौरान वह डेमियन प्रीस्ट के साथ टैग टीम बनाकर द मिज़ और जॉन मॉरिसन से मैच जीतने में सफल रहे थे। उसके बाद उन्हें 2022 में मेंस Royal Rumble मैच में देखा गया था। वह इसको जीतने में कामयाब नहीं रहे थे। उनकी जगह ब्रॉक लैसनर ने इस मुकाबले को अपने नाम किया था। बनी का आखिरी मैच Backlash 2023 में एक सैन जुआन स्ट्रीट फाइट था, जिसमें वह डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब रहे थे।

WWE Backlash 2023 के बाद बैड बनी ने क्या कहा था?

Backlash 2023 के कुछ दिनों बाद New Music Daily's Zane Lowe को दिए इंटरव्यू में बैड बनी ने कहा कि उन्हें अपने मैच के दौरान लगा था कि वह मर जाएंगे। यह मैच खास था क्योंकि यह प्रीमियम लाइव इवेंट प्यूर्टो रीको में हुआ था और म्यूजिक स्टार भी वहीं से ताल्लुक रखते हैं। WWE 2025 में बेहद धमाल ही कर रही है, तो ऐसे में बैड बनी की वापसी पर सबकी नजरें रहेंगी।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications