WWE Raw में हुए बड़े विवाद के बाद Logan Paul ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन Jey Uso को दी कड़ी चेतावनी

WWE
रिंग में लोगन पॉल (Photo: WWE.com)

Logan Paul Sends Bold Warning: WWE WrestleMania 41 में लोगन पॉल ने एजे स्टाइल्स के ऊपर शानदार जीत हासिल की थी। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया था। इस हफ्ते Raw के एपिसोड में लोगन पॉल नज़र आए। उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन जे उसो का मजाक बनाया। जे भी रिंग में आए और अंत में उन्हें सुपरकिक जड़ दी। हालांकि, बाद में बैकस्टेज पॉल ने भी जे के ऊपर हमला किया था। खैर अब इस पूरी घटना के बाद लोगन पॉल ने जे उसो को कड़ी धमकी दी है।

Ad

WWE Raw Recap पॉडकास्ट में इंटरव्यू के दौरान लोगन पॉल ने जे उसो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने दावा किया जे उसो एक हेडलाइन हंटर थे। लोगन पॉल के अनुसार,

जे उसो गलत हैं। मैं उन्हें दोष नहीं देता हूं। वो सिर्फ सुर्खियां बटोरने वाले हैं। मैं अब यूट्यूबर नहीं हूं। मै हर बार रेसलिंग करते हुए ये साबित करता हूं। अगर मैं यूट्यूबर हूं तो मैं अपने साथी रेसलर्स से अलग क्यों दिख रहा हूं। वो लोग तो हमेशा से इसे करते आ रहे हैं। कुछ ने 15 साल से ऐसा किया है। मैं रेसलिंग के लिए ही पैदा हुआ हूंं। जे उसो को पता चल जाएगा कि जब आप पॉल के साथ रिंग में होंगे तो आपके 15 साल का कोई मतलब नहीं रहेगा।

youtube-cover
Ad

क्या WWE Backlash 2025 में होगा बड़ा मैच?

WWE WrestleMania 41 में गुंथर ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जे उसो के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ था। अंत में जे नए चैंपियन बने। उन्होंने अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड टाइटल हासिल कर इतिहास रच दिया। फैंस का मौजूदा समय में उनके साथ पूरा समर्थन है।

खैर अब उन्हें नया प्रतिद्वंदी मिल गया है। लोगन पॉल उन्हें वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। Backlash 2025 में जे और पॉल के बीच टाइटल मैच का बहुत जल्द ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है। लोगन पॉल ने अभी तक हील के रूप में जबरदस्त काम किया है। उनकी वजह से जे को बढ़िया मोमेंटम मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications