Maryse: पूर्व WWE आईसी चैंपियन द मिज़ (The Miz) की वाइफ मरीस (Maryse) ने सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट इस बार दिया है। उनके द्वारा दिए गए अपडेट को पढ़कर जरूर फैंस को अच्छा लगेगा।साल 2011 के बाद 41 साल की मरीस ने रेसलिंग से दूरी बना ली थी। हालांकि, वो अभी भी खास मौकों पर टीवी पर नज़र आती रहती हैं। मिज़ और उन्होंने मिलकर कुछ मिक्स्ड टैग टीम मैच लड़े। मरीस ने अपने काम से हमेशा प्रभावित किया। फैंस भी हमेशा उन्हें चीयर करते हैं। View this post on Instagram Instagram Postपिछले महीने मरीस ने अपनी जानलेवा बीमारी के बारे में दुखद खबर दी थी। उन्होंने खुलासा किया था कि उनके ओवरिज में प्री-कैंसर है। उन्होंने ये भी कहा था कि उनके पेट में कुछ समस्या है। मरीस ने अब अपनी बीमारी को लेकर पॉजिटिव अपडेट दिया है।जैसा की आप जानते हैं 2 हफ्ते पहले अपने यूटरस, ओवरिज, फैलोपियन ट्यूब्स, ओमेंटम को हटाने के लिए सर्जरी के लिए गई थी। यह देखने के लिए कि क्या बीमारी पेट में फैल गई है, मेरे पेट में लिम्फ नोड्स को भी बाहर किया गया। पैथोलॉजी द्वारा पुष्टि हुई है कि मैं ट्यूमर मुक्त हूं।अमेरिका में हर साल दस लाख महिलाओं पर 7 मामले हमने इस चीज को पाया और सचमुच मेरी जान बच गई। अब मैं अपनी सर्जरी के बाद आराम करना जारी रखूंगी। मैं अपने डॉक्टर और उनकी टीम को धन्यवाद कहती हूं। View this post on Instagram Instagram PostWWE रिंग में मरीस ने साल 2022 में लड़ा था अपना आखिरी मैचमरीस WWE रिंग में आखिरी बार साल 2022 में नज़र आईं थी। WWE Royal Rumble 2022 में मरीस और मिज़ का मिक्स्ड टैग टीम मैच दिग्गज ऐज और बेथ फीनिक्स के खिलाफ हुआ था। ये मैच बहुत ही शानदार रहा था। हालांकि, मुकाबले में मिज़ और मरीस को अंत में हार का सामना करना पड़ा था।WWE Raw में मिज़ इस समय कंपनी में अच्छा काम कर रहे हैं और वो इस साल WrestleMania का हिस्सा होने वाले है। उम्मीद है कि मरीस भी जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगी। फ्यूचर में वो फिर से WWE में वापसी कर धमाल मचा सकती हैं।