29 साल के WWE Superstar ने Roman Reigns को किया एक्नॉलेज, Hall of Fame 2024 में शामिल होने वाले दिग्गज पर भी दी प्रतिक्रिया

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया
WWE के मौजूदा चैंपियन रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) अक्सर फैंस से उन्हें एक्नॉलेज करने की डिमांड करते हैं। अब 29 साल की इंटरव्यूअर मेगन मोरेंट (Megan Morant) ने भी रेंस सहित दो अन्य लोगों को एक्नॉलेज किया है। आपको बता दें WWE के The Bump शो को मोरेंट होस्ट करती हैं। उन्होंने हाल ही में लोकप्रिय शो में कायला ब्रैक्सटन (Kayla Braxton) की जगह ली।

Ad

हाल ही में सोशल मीडिया पर रोमन रेंस के वाइज़मैन पॉल हेमन ने मीडिया पर्सनैलिटी सैम रॉबर्ट्स के बारे में बयान दिया। उन्होंने कहा कि वो सैम को पसंद करते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सैम के पास उनके बारे में कहने के लिए बहुत कुछ है। हेमन की इस बात पर मोरेंट ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

मैं रोमन रेंस को एक्नॉलेज करती हूं। साथ ही साथ मैं सैम रॉबर्ट्स और पॉल हेमन को भी एक्नॉलेज करती हूं।
Ad

रोमन रेंस और पॉल हेमन साल 2020 से साथ में काम कर रहे हैं। रोमन रेंस को चैंपियन के रूप में बहुत जल्द 1300 दिन पूरे हो जाएंगे। कंपनी के वो अब बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। उनकी सफलता के पीछे हेमन का बहुत बड़ा हाथ रहा। ये बात कई बार रेंस भी कह चुके हैं। हाल ही में WWE ने 2024 में हॉल ऑफ फेम में पॉल को शामिल करने का ऐलान किया है।

WWE WrestleMania 40 में रोमन रेंस के होंगे दो बड़े मैच

WWE WrestleMania 40 में इस बार रोमन रेंस का जलवा देखने को मिलेगा। नाईट 1 में द रॉक के साथ मिलकर वो सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स का सामना करेंगे। पिछले हफ्ते ही इस मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया था। इसके अलावा नाईट 2 में रोमन अपनी अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। कोडी ने Royal Rumble 2024 जीतकर ये मौका हासिल किया था।

कई दिग्गजों का मानना है कि इस बार रेंस की बादशाहत को कोडी खत्म कर देंगे। अगर ऐसा हुआ तो फिर फैंस को लंबे समय बाद कंपनी में कोई नया चैंपियन देखने को मिलेगा। WWE ने भी कुछ ना कुछ बड़ा सरप्राइज जरूर प्लान किया होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications