WWE स्टार ने शेयर की बेबी बंप की धमाकेदार तस्वीर, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, फैंस को दी अहम जानकारी

WWE
स्टार को लेकर आई अहम जानकारी (Photo: WWE.com)

Megan Morant Shows Off Baby Bump: WWE में इस समय कुछ मजेदार चीजें चल रही हैं। द रॉक और जॉन सीना जैसे बड़े स्टार्स का जलवा देखने को मिल रहा है। Elimination Chamber और WrestleMania 41 पर सभी की नज़रें टिकी हैं। इस बीच WWE स्टार मेगेन मोरेंट (Megan Morant) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ एक पर्सनल न्यूज साझा की है। उन्होंने बताया कि वो बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। इसके बाद जरूर उन्हें बधाई देने का तांता शुरू हो गया होगा।

Ad

मेगेन मोरेंट ने साल 2021 में WWE में कदम रखा था। तब से वो बैकस्टेज संवाददाता के रूप में काम कर रही हैं। बहुत कम समय में उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है। उनका खास अंदाज सभी को पसंद आता है। अब उनकी बड़ी संख्या में फैंस हो गए हैं। वो पहले ट्रिपल एच सहित कई दिग्गजों का इंटरव्यू ले चुकी हैं। वैसे मोरेंट बीच-बीच में कंपनी में चल रहीं बड़ी स्टोरीलाइन पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी देती रहती हैं।

मेगेन मोरेंट ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप की एक खास तस्वीर शेयर की। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी दिखा। उन्होंने कहा कि वो बहुत जल्द बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उनकी प्रेग्नेंसी के 39 हफ्ते हो गए हैं तो अब कभी भी खुशी का पल आ सकता है।

Ad

मेगेन मोरेंट ने अपने WWE करियर को लेकर दिया था बड़ा बयान

साल 2023 में Notsam Wrestling पॉडकास्ट पर सैम रॉबर्ट्स को मेगेन मोरेंट ने अपना इंटरव्यू दिया था। उन्होंने वहां पर अपने करियर सहित कुछ अन्य चीजों पर चर्चा की थी। उन्होंने WWE में अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए कहा,

मैं फॉक्स के टैलेंट ऑफिस में किसी को जानती थी। मुझे वहां से पता चला कि WWE एक डिजिटल टैलेंट की तलाश में है। इसके बाद मैंने अपने दोस्त जेकब को फोन किया था। उनसे मेरी इसे लेकर चर्चा हुई। इसके बाद मेल का आदान-प्रदान हुआ। मेरी टॉम फिलिप्स से फोन पर भी बात हुई। कुछ महीने बाद मुझे पता चला कि माइकल कोल का मेरे साथ कॉल होगा। उस समय मुझे नहीं पता था कि कोल कौन हैं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications