Naomi Revealed as Mystery Attacker: WWE एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2025) में जेड कार्गिल (Jade Cargill) ने वापसी करके नेओमी पर खतरनाक हमला किया था। इसी के कारण उनकी दोस्त बियांका ब्लेयर के मन में कई सारे अलग-अलग सवाल थे। SmackDown के एपिसोड में बहुत बड़ा खुलासा हुआ और इसी बीच बियांका ब्लेयर का दिल टूटा।
Survivor Series WarGames 2024 से पहले जेड कार्गिल पर किसी ने हमला कर दिया था। मिस्ट्री अटैकर का नाम सामने नहीं आया था। उस समय जेड और बियांका ब्लेयर विमेंस टैग टीम चैंपियन थीं। कार्गिल के चोटिल होने के चलते नेओमी ने उनकी जगह ली और बियांका के साथ मिलकर धमाकेदार प्रदर्शन किया। Elimination Chamber में जेड ने वापसी करके नेओमी को निशाना बनाया। WWE SmackDown में बियांका ब्लेयर के मन में काफी कन्फ्यूजन था। उन्होंने नेओमी को बुलाया और पूछा कि उन्होंने जेड कार्गिल पर हमला किया, या नहीं।
नेओमी ने काफी समय तक बातें घुमाने की कोशिश की। बियांका, नेओमी को अपनी सच्ची दोस्त मानती थीं। पूर्व विमेंस टैग टीम चैंपियन नेओमी और ब्लेयर दोनों ही फूट-फूटकर रोने लगीं। इन सभी चीजों के बावजूद ब्लेयर ने सटीक जवाब मांगा। नेओमी ने स्वीकार किया कि कार्गिल पर उन्होंने ही हमला किया था। ब्लेयर बेहद भावुक हो गईं और उन्होंने अपनी दोस्ती का दर्दनाक अंत कर दिया। ब्लेयर इसके बाद जाने लगीं और नेओमी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुईं।
WWE SmackDown में नेओमी पर जेड कार्गिल ने किया जबरदस्त अटैक
बियांका ब्लेयर बैकस्टेज जा रही थीं और वो स्टेज एरिया तक ही पहुंची थीं। इसी बीच नेओमी ने ब्लेयर की बेइज्जती करना शुरू कर दी। इसी बीच जेड कार्गिल ने अपनी कार से बिल्डिंग में एंट्री की। वो एंट्री करते हुए स्टेज एरिया पर आईं और ब्लेयर को देखा। बियांका ने उन्हें रिंग में जाने और चीजों से निपटने का इशारा दिया।
जेड कार्गिल गुस्से में रिंग में आईं और नेओमी भागने लगीं। कार्गिल ने उन्हें रोका और फिर अनाउंसर्स टेबल में दे मारा। इसी बीच पूर्व AEW स्टार ने नेओमी को रिंग पोस्ट में धकेल दिया। वो उन्हें रिंग में लेकर आईं और जेडेड मूव दिया। नेओमी की कार्गिल ने खराब हालत कर दी। दोनों के बीच शायद WWE WrestleMania में मैच हो सकता है।