"मजा आता है"- WWE WrestleMania के बाद वापसी करने वाले खतरनाक स्टार ने बनाया नया लक्ष्य, किया बड़ा खुलासा

Ujjaval
नाया जैक्स, टिफनी स्ट्रैटन को धराशाई करने के बाद (Photo: WWE.com)
नाया जैक्स, टिफनी स्ट्रैटन को धराशाई करने के बाद (Photo: WWE.com)

Nia Jax Reveals Future Plans: WWE WrestleMania 41 में नाया जैक्स (Nia Jax) नज़र नहीं आईं लेकिन उन्होंने स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया शो में वापसी की। जैक्स का पिछले एक साल में प्रदर्शन अच्छा रहा है और इसके बावजूद उन्हें WrestleMania में जगह नहीं मिलना एकदम हैरानी वाली चीज थी। खैर, नाया ने अब अपने नए लक्ष्य का खुलासा किया और बताया कि वो आगे क्या करना चाहती हैं।

Ad

The Nikki & Brie Show पर थोड़े समय पहले ही नाया जैक्स नज़र आई थीं। इसी बीच उन्होंने बताया कि वो अब सिंगल्स एक्शन से दूर होकर टैग टीम डिवीजन में जाना चाहती हैं। जैक्स ने बताया कि वो टैग टीम डिवीजन में रहना मिस करती हैं, क्योंकि अपनी पार्टनर के साथ समय बिताने में काफी मजा आता है। उन्होंने कहा,

"मैं टैग टीम डिवीजन में वापस जाना चाहती हूं। मैं और कैंडिस लेरे ने टैग टीम के रूप में काम किया है और यह किस्मत से हो गया। मैं टैग टीम डिवीजन में रहना मिस करती हूं। जब आप अपने पार्टनर के साथ रहते हैं, तो काफी मजा आता है और आप अच्छा समय बिताते हैं।

आप नीचे नाया जैक्स का इंटरव्यू देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में नाया जैक्स ने वापसी करके बवाल मचाया

नाया जैक्स ने WrestleMania 41 के बाद SmackDown के पहले एपिसोड में वापसी की। जैक्स ने इसी बीच WWE विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रैटन पर हमला किया। स्ट्रैटन और जैक्स पहले अच्छी दोस्ती थीं। टिफनी ने नाया को धोखा देकर उनपर Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया। इसके बाद से ही दोनों अलग हैं।

टिफनी स्ट्रैटन ने नाया को हराकर WWE विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से ही जैक्स को सही से टिफनी से भिड़ने का मौका नहीं मिला था। अब जैक्स ने SmackDown के हालिया शो में रिटर्न करके मौका बना लिया है। Backlash 2025 करीब है और WWE द्वारा जैक्स vs स्ट्रैटन मुकाबला इस शो के लिए ऑफिशियल किया जा सकता है। जैक्स अगर इस मुकाबले में हार जाती हैं, तो फिर वो अपनी दोस्त कैंडिस लेरे के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम डिवीजन पर फोकस कर सकती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications