WWE में Roman Reigns ने रचा इतिहास, बतौर चैंपियन 2024 में एंट्री के साथ बनाया शानदार रिकॉर्ड

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस ने बतौर चैंपियन किया बड़ा कारनामा
WWE दिग्गज रोमन रेंस ने बतौर चैंपियन किया बड़ा कारनामा

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) का पिछले कुछ सालों से लगातार डॉमिनेशन देखने को मिल रहा है। रोमन ने अब बतौर चैंपियन चौथे साल में एंट्री कर ली है और उन्होंने अपने आप में इतिहास रच दिया है। रोमन को बतौर चैंपियन 1218 दिन हो गए हैं। उन्होंने 2020 में इस टाइटल को जीता था और अब वो 2024 की शुरुआत बतौर चैंपियन कर रहे हैं।

Ad

ट्राइबल चीफ ने Payback 2020 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। इसके बाद उन्होंने बतौर चैंपियन 2020 में डॉमिनेशन दिखाया। बड़ी बात यह है कि साल 2021, 2022 और 2023 में कोई उनसे यह टाइटल नहीं ले पाया। वो तीन वर्षों से बतौर चैंपियन साल की शुरुआत और अंत कर रहे हैं। उन्होंने WrestleMania 38 में WWE चैंपियनशिप भी जीत ली और टाइटल को यूनिफाइड कर दिया।

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस अब लगातार चौथे साल बतौर चैंपियन एंट्री कर रहे हैं और यह एक बड़ा कीर्तिमान है। मॉडर्न एरा में इस तरह का कारनामा कोई अन्य स्टार नहीं कर पाया है। गुंथर (वॉल्टर) का NXT UK चैंपियनशिप रन 870 दिनों का रहा था। उन्होंने 5 अप्रैल 2019 को यह चैंपियनशिप जीती थी और अगस्त 2021 में वो इसे हार गए। उनका टाइटल रन लगभग 2 साल और 5 महीने का था।

गुंथर भी रोमन रेंस की तरह लगातार पूरे 3 साल तक शुरुआत से लेकर अंत तक चैंपियन नहीं रह पाए हैं। द उसोज़ 622 दिनों तक टैग टीम चैंपियन रहे थे। उन्होंने जुलाई 2021 में चैंपियनशिप जीती थी और 1 अप्रैल 2023 को वो इसे हार गए। उन्होंने बतौर चैंपियन पूरे 2022 को शुरुआत से लेकर अंत तक डॉमिनेट किया। देखा जाए तो कोई भी लगातार पूरे साल चैंपियन रहने के मामले में ट्राइबल चीफ के करीब नहीं है। यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

youtube-cover
Ad

(नोट: इस आर्टिकल में 1990 के बाद के स्टैट्स शामिल हैं। इसके पहले रेसलिंग शोज़ कम होने के कारण अमूमन स्टार्स कम टाइटल डिफेंड करते हुए भी सालों तक चैंपियन बने रहते थे। सिर्फ मॉडर्न डे रेसलिंग के टाइटल्स रन्स को गिना गया है)

क्या WWE दिग्गज Roman Reigns 2024 का अंत भी बतौर चैंपियन करेंगे?

रोमन रेंस का टाइटल रन काफी लंबा रहा है। कई लोगों का मानना है कि आखिर 2024 में उनके अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन का अंत होगा। इसके लिए WrestleMania सबसे अच्छी जगह मानी जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रोमन इस शो में भी अपनी चैंपियनशिप को रिटेन रख सकते हैं। सोर्स के अनुसार कंपनी अभी रोमन को हल्क होगन के 1474 दिनों के ऐतिहासिक WWE चैंपियनशिप रन से आगे लेकर जाना चाहती है।

यह चीज़ तभी संभव होगी, जब रोमन WrestleMania में टाइटल रिटेन रखेंगे। अगर रोमन WrestleMania 40 में चैंपियनशिप का बचाव करते हैं, तो फिर उनके पूरे साल चैंपियन बने रहने के चांस होंगे। कोई भी ट्राइबल चीफ के ऐतिहासिक रन का अंत किसी साधारण इवेंट में नहीं देखना चाहेगा। अगर ऐसा होता है तो फिर यह चीज़ पूरी तरह संभव है कि रेंस 2024 का अंत भी बतौर चैंपियन ही करेंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications