WWE दिग्गज Roman Reigns की गैरमौजूदगी में The Bloodline की लीडरशिप को लेकर सामने आई बड़ी चिंता, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

जानिए WWE में द ब्लडलाइन ग्रुप को लेकर क्या खबर सामने आई?
जानिए WWE में द ब्लडलाइन ग्रुप को लेकर क्या खबर सामने आई?

Solo Sikoa: WWE WrestleMania XL में हार के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर चले गए हैं। तब से द ब्लडलाइन को सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) लीड कर रहे हैं। सिकोआ ने अभी तक कुछ कड़े निर्णय भी लिए हैं, जिनसे पॉल हेमन खुश नज़र नहींं आए। हालांंकि, ये फैक्शन आए दिन लगातार मजबूत होता जा रहा है। अब इस ग्रुप को लेकर रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आ रही है।

Ad

पिछले महीने खबर सामने आई थी कि जैकब फाटू ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। टामा टोंगा और टामा लोआ ने भी द ब्लडलाइन को ज्वाइन कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि फाटू भी जल्द इस ग्रुप में शामिल होंगे।

WrestleVotes ने हाल ही में X के जरिए खबर दी कि WWE सोलो सिकोआ को ग्रुप के अंदर मेन लीडर के तौर पर स्थापित करना चाहता है। रिपोर्ट में दावा किया है कि क्रिएटिव टीम को इस बात का भी डर है कि अगर फाटू ने ग्रुप ज्वाइन किया तो वो सिकोआ पर भारी पड़ सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार,

WWE चाहता है कि सोलो सिकोआ इस ग्रुप को पूरी तरह से लीड करें। कंपनी द्वारा इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। क्रिएटिव टीम के अंदर एक डर भी बैठा हुआ है। अगर जैकब फाटू ग्रुप ज्वाइन करते हैं तो फिर वो सिकोआ के ऊपर भारी पड़ सकते हैं। फाटू की मौजूदगी सिकोआ को मात दे सकती है।
Ad

ये बात तो पक्की है कि सोलो सिकोआ इस समय द ब्लडलाइन को लीड कर रहे हैं। वो अपने आपको अब ट्राइबल चीफ समझ रहे हैं। इस ग्रुप के अंदर चीजें बिल्कुल भी सही नहीं चल रही हैं। पॉल हेमन को भी सिकोआ से थोड़ा बहुत डर लग रहा है। उनके हाव-भाव कुछ अलग ही रहते हैं। सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि रोमन रेंस की वापसी के बाद क्या होगा। सोलो सिकोआ इसके बाद क्या कदम उठाएंगे। फैंस को आने वाले कुछ महीनों में कई सवालों के जवाब मिलेंगे।

WWE WrestleMania XL के बाद जिमी उसो को मिला था बड़ा धोखा

WWE WrestleMania XL के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो को ग्रुप से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद से जिमी भी रिंग में नज़र नहीं आए हैं। अब देखना होगा कि उनके लिए कंपनी ने आगे क्या प्लान बनाया होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications