WWE WrestleMania XL से पहले अपनी भावनाओं पर काबू नहीं पा सके Roman Reigns, इंटरव्यू के दौरान लगभग छलके आंख से आंसू

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर

Roman Reigns: WWE यूनिवर्स को इस हफ्ते रोमन रेंस (Roman Reigns) की एक अलग साइड देखने को मिली। द ब्लडलाइन के लीडर ने इस बार एक इंटरव्यू में अपनी कुछ भावनाएं व्यक्त कीं। हाल ही में Biography: WWE Legends के लिए दिए गए इंटरव्यू में द ट्राइबल चीफ लगभग रोने लगे। शायद उन्हें इस अंदाज में फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा।

Ad

WWE ने रोमन रेंस की विशेषता वाली एक नई डॉक्यूमेंट्री को प्रोड्यूस किया। इस डॉक्यूमेंट्री के कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक क्लिप में, रोमन को पुराने इंटरव्यू को सुनते हुए भावुक होते देखा जा सकता है, जिसमें उनके दिवंगत भाई रोज़ी ने उनकी तारीफ की थी। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं:

Ad

आपको बता दें रोज़ी ने साल 2001 से 2006 तक WWE में काम किया था। उन्होंने 3- मिनट वार्निंग के सदस्य के रूप में अच्छा काम किया और बाद में द हरिकेन के साथ भी टीम बनाई। उन्होंने द हरिकेन के साथ मिलकर एक बार वर्ल्ड टैग टीम टाइटल्स पर भी कब्जा किया था। 17 अप्रैल, 2017 को रोज़ी का निधन हो गया था।

क्या WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस अपने टाइटल को रिटेन कर पाएंगे?

WWE WrestleMania XL इस बार रोमन रेंस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। नाईट 1 और नाईट 2 दोनों दिन वो एक्शन में नज़र आएंगे। नाईट 1 में वो द रॉक के साथ मिलकर सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स का सामना करेंगे। वहीं नाईट 2 में वो अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रोड्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

रोमन रेंस को चैंपियन के रूप में 1300 दिन से ज्यादा हो गए हैं। पिछले तीन साल से उन्हें कोई नहीं हरा पाया। जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गजों को वो हरा चुके हैं। पिछले साल WrestleMania में भी रोमन ने अपने टाइटल को कोडी के खिलाफ डिफेंड किया था। वहां पर कोडी जीत हासिल करने में नाकाम रहे थे। कोडी के पास इस बार रेंस को हराकर उनकी बादशाहत खत्म करने का सुनहरा मौका होगा। देखना होगा कि वो ये कारनामा कर पाएंगे या नहीं। अब बस कुछ ही दिनों में इस बात का पता चल जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications