Roman Reigns Breaks Silence: WWE Crown Jewel में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को पिन करके चौंका दिया था। इसी के चलते नए ब्लडलाइन को रेंस और द उसोज़ पर बड़ी जीत मिल गई थी। रोमन ने इसके बाद से किसी तरह की पोस्ट शेयर नहीं की थी। अब SmackDown के अगले एपिसोड से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर फैंस का ध्यान खींचा है।रोमन रेंस ने थोड़े समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Crown Jewel 2024 से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट की। पहली तस्वीर में उनके साथ जिमी और जे उसो मौजूद हैं। तीनों को साथ में पोज़ देते हुए देखना काफी खास लग रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपनी एंट्रेंस और मैच में मिली हार के बाद की तस्वीर भी डाली।रोमन रेंस ने इसी बीच कैप्शन द्वारा फैंस का मुख्य रूप से ध्यान खींचा। उन्होंने हार के बाद आखिर चुप्पी तोड़ी और 'TBC' लिखा है। इसका फुल फॉर्म 'To Be Continued' होता है। इसके जरिए रोमन रेंस यह बताना चाहे रहे हैं कि अभी उनका बदला पूरा नहीं हुआ है और यह स्टोरी जारी रहने वाली है। SmackDown के अगले शो में रोमन रेंस अपनी हार पर विस्तार से बात कर सकते हैं।आप नीचे रोमन रेंस की पोस्ट देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के अगले एपिसोड में रोमन रेंस नज़र आएंगेरोमन रेंस SmackDown के अगले एपिसोड में आने वाले हैं और WWE उनकी अपीयरेंस को एडवर्टाइज कर रहा है। बता दें कि जे उसो ने सैमी ज़ेन को भी SmackDown में आने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा था कि वो, रोमन रेंस, सैमी ज़ेन और जिमी उसो आपस में बात करके चीजों को सही करने की कोशिश करेंगे।सैमी ज़ेन ने Crown Jewel में गलती से रोमन रेंस पर हैलुवा किक लगा दी थी। जिमी उसो ने सैगमेंट में कहा था कि रोमन रेंस और वो, सैमी से खुश नहीं हैं। इसी वजह से देखना होगा कि यह स्टोरीलाइन एंगल किस तरह से आगे बढ़ता है। सैमी के आने से अब स्टोरी रोचक हो गई है और सभी देखना चाहते हैं कि असली ब्लडलाइन में सैमी की एंट्री किस तरह से होती है। View this post on Instagram Instagram Post