'हमारे DNA का हिस्सा है'- WWE सुपरस्टार Roman Reigns ने रेसलिंग में समोअन कल्चर को लेकर दी बहुत बड़ी प्रतिक्रिया

WWE
रिंग में रोमन रेंस (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Comments On Samoan Culture: Stephanie's Places में हाल ही में WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) सहित ब्लडलाइन के सभी सदस्यों ने शिरकत की। सभी ने ब्लडलाइन की सफलता को लेकर बात की। साथ ही साथ कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी किए। आप सभी जानते हैं कि ये ग्रुप अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है। साल 2020 में इसका गठन रेंस और पॉल हेमन ने किया था। तब से हमेशा ये चर्चा का विषय रहा। फैंस ने हमेशा इसके प्रति अपनी रूचि बनाए रखी। खैर रोमन रेंस ने इस बार बड़ा बयान दिया है।

Ad

शो में स्टेफनी मैकमैहन ने रोमन रेंस से पूछा कि उन्हें क्यों लगता है कि रेसलिंग समोअन कल्चर का सबसे बड़ा हिस्सा रही है। रेंस ने जवाब देते हुए कहा,

मछली से पानी तक। फीजिकल तौर से हम बड़े और करिश्माई लोग हैं। ये हमारे DNA का हिस्सा है। हम स्टोरीलाइन बनाने वाले हैं। हमारे पुराने दिग्गज ऐसा ही करते थे। आपको कहानियां आगे बढ़ाने में सक्षम होना चाहिए। कोई भी हल्की कहानी नहीं सुनना चाहता है। इसलिए आपको मनोरंजन करने में सक्षम होना चाहिए। WWE में हम सभी ऐसा ही करते हैं। हमने अपनी फैमिली से बहुत लोगों को रेसलिंग करते हुए देखा है। हम सभी ने अच्छा काम किया है।

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस को मिली हार

WrestleMania 41 नाईट 1 के मेन इवेंट में रोमन रेंस का मुकाबला सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ हुआ था। इस मैच में काफी मजा आया। सबकुछ सही जा रहा था लेकिन अंत में पॉल हेमन ने पंक और रेंस को धोखा दे दिया। उन्होंने रॉलिंस का साथ दिया और उनकी जीत में अहम भूमिका निभाई। मेनिया के बाद Raw के पहले एपिसोड में भी रेंस आए। हालांकि, वहां पर रॉलिंस ने ब्रॉन ब्रेकर के साथ मिलकर उनकी हालत खराब कर दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि रेंस अब ब्रेक पर चले गए हैं। वो जूुन में वापसी कर सकते हैं। रोमन का नाम रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा है। पिछले पांच साल उनके लिए जबरदस्त रहे हैं। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे थे। पिछले साल मेगा इवेंट में कोडी रोड्स ने उनकी बादशाहत खत्म की थी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications