WWE दिग्गज Roman Reigns के एंट्रेंस म्यूजिक पर दूल्हे ने अपनी शादी में की मजेदार एंट्री, Viral Video देख ट्राइबल चीफ ने दी प्रतिक्रिया

WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Roman Reigns: द ट्राइबल चीफ के रूप में WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) के मौजूदा रन ने कई फैंस को किसी ना किसी रूप में बहुत इंस्पायर किया है। हाल ही में एक फैन ने अपनी शादी में रेंस के एंट्रेंस म्यूजिक पर धमाकेदार एंट्री की। दूल्हे के साथ उनके कुछ साथी भी द ब्लडलाइन फैशन में नज़र आए।

Ad

इस फैन का वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। शादी में मौजूद लोगों ने भी एंट्री के दौरान उन्हें चीयर किया। फैन ने रेंस के अंदाज में पॉल हेमन बने शख्स से टाइटल लिया और उसे खूबसूरती से ऊपर उठाया। खैर इस वीडियो पर रोमन रेंस की नज़र भी पड़ गई और उन्होंने रिएक्ट किया। उन्होंने दो शब्दों का संदेश देकर यूनियन एक्नॉलेज लिखा।

Ad

साल 2020 रोमन रेंस के लिए शानदार रहा। रेंस ने छोटे से ब्रेक के बाद वापसी कर अपने गिमिक में बदलाव किया था। द बिग डॉग से वो द ट्राइबल चीफ बने। यहां से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वो कंपनी के सबसे बड़ा सुपरस्टार बन चुके हैं। चैंपियन के रूप में उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर 1300 दिन भी पूरे कर लिए हैं। पिछले तीन साल में कोई भी उन्हें हराकर उनके टाइटल को अपने नाम नहीं कर पाया। ब्रॉक लैसनर, जॉन सीना, रे मिस्टीरियो, गोल्डबर्ग, फिन बैलर, जे उसो, सैमी ज़ेन जैसे दिग्गजों को वो अभी तक हरा चुके हैं।

WWE WrestleMania XL में होगी रोमन रेंस की अग्नि परीक्षा

WrestleMania XL इस बार बहुत ही तगड़ा होगा। रोमन रेंस दो मैचों का हिस्सा होंगे। नाईट 1 में वो द रॉक के साथ मिलकर सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स का सामना करेंगे। इस मुकाबले में बहुत कुछ दांव पर होगा। वहीं नाईट 2 में वो अपनी अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपिनयशिप को कोडी के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

कोडी रोड्स को इस समय जबरदस्त मोमेंटम मिला हुआ है। फैंस भी पूरी तरह से उनके सपोर्ट में चल रहे हैं। रेंस को इस बार वो तगड़ी चुनौती देंगे। कहा जा रहा है कि इस बार उनकी बादशाहत कंपनी में खत्म हो सकती है। अब देखना होगा कि वो कोडी के खिलाफ जीत हासिल कर अपने टाइटल को रिटेन कर पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications