'ये ही महानता है'- WrestleMania XL में WWE के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रचने से पहले Roman Reigns की आई प्रतिक्रिया

WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस (Roman Reigns) इतिहास रचने की कगार पर पहुंच चुके हैं। नाईट 1 में जीत के बाद रेंस ने इसे लेकर अपनी बात रखी और बड़ा बयान दिया।

Ad

WrestleMania XL नाईट 1 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और द रॉक का मुकाबला सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स के साथ हुआ था। इस मेन इवेंट के साथ रेंस अब रिकॉर्ड आठ बार शो ऑफ शोज में शामिल हो गए हैं। रेंस इस समय दिग्गज हल्क होगन के साथ बराबरी पर चल रहे हैं।

हालांकि, ट्राइबल चीफ बहुत जल्द हल्क होगन को पीछे कर नंबर वन पर पहुंच जाएंगे। WrestleMania XL नाईट 2 के मेन इवेंट में रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

WrestleMania XL नाईट 1 के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोमन रेंस से सबसे ज्यादा मेन इवेंट करने को लेकर सवाल पूछा गया। ट्राइबल चीफ ने बड़ा बयान देते हुए कहा,

मैं पहले से ही 10 मेन इवेंट के बारे में सोच रहा हूं। अगली रात के बारे में सोच रहा हूं। हम कल जीत के साथ आगे बढ़ेंगे। ये ही महानता है। हम अपने अगले गोल को लेकर चिंतित हैं। आप इसे लिख लें। आप इसे इंटरनेट पर डाल देंगे और कहेंगे कि मैंने ऐसा कहा। लेकिन ये आपको आपके ट्राइबल चीफ से मिला है।

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania XL नाईट 1 में रोमन रेंस और द रॉक ने मचाया धमाल

नाईट 1 में रेंस और रॉक ने मिलकर कोडी और रॉलिंस को शानदार मुकाबले में हराया। कोडी और रॉलिंस ने जीत हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की लेकिन सफलता नहीं मिली। द ग्रेट वन ने बीच-बीच में चतुराई के साथ-साथ अपना अनुभव भी दिखाया। वहीं रेंस ने हमेशा की तरह अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता।

रॉक की एंट्री भी इस बार जबरदस्त रही। फैंस उनकी एंट्री देखकर जरूर खुश हुए होंगे। खैर रेंस की निगाह अब अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन करने पर होंगी। कोडी को रेंस के खिलाफ जीत हासिल करने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। दोनों के बीच होने वाले मैच में अब द ब्लडलाइन रूल्स शर्त जुड़ गई है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications