40 साल का WWE रेसलर घरेलू फैंस के सामने हुआ ढेर, मौजूदा चैंपियन ने दी लगातार तीसरी हार

WWE
WWE SmackDown ऑफ-एयर होने के बाद हुआ तगड़ा मैच (Photo: WWE.com)

Sami Zayn Loses After SmackDown Goes Off Air: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते कनाडा में हुआ था। 40 साल के सैमी ज़ेन अपनी होम कंट्री फैंस के सामने NHL team Edmonton Oilers की जर्सी पहने हुए नज़र आए। शो ऑफ-एयर होने के बाद सैमी का मुकाबला उनका पुराने दुश्मन ब्रॉन ब्रेकर के साथ हुआ। दोनों ने एक बार फिर फैंस को अच्छा मैच दिया। हालांकि, अंत में ज़ेन को हार का सामना करना पड़ा।

फॉक्स पर SmackDown का इस हफ्ते अंतिम एपिसोड था। कंपनी ने इस शो को जबरदस्त बनाने की पूरी कोशिश की। WWE ने पहले से दो डार्क मैचों को एडवर्टाइज किया था। पहले मुकाबले में कोफी किंग्सटन का सामना डॉमिनिक मिस्टीरियो से हुआ था। वहीं दूसरे मैच में ज़ेन को ब्रेकर के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा।

WWE SummerSlam 2024 में सैमी ज़ेन की हुई थी हार

SummerSlam 2024 में सैमी ज़ेन ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड की थी। ब्रेकर ने सैमी को हराकर उनके टाइटल रन का अंत किया। ब्रॉन ने मेन रोस्टर में अपनी पहली चैंपियनशिप जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। इसके बाद 12 अगस्त, 2024 को हुए Raw के एपिसोड में ब्रॉन ब्रेकर ने सैमी ज़ेन के खिलाफ 2 आउट ऑफ 3 फॉल्स मैच में अपना टाइटल डिफेंड किया। सैमी को दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा।

सैमी को इस बार उनके घरेलू फैंस के सामने ब्रॉन ने हराया है। वो अपने घर पर ढेर हो गए। इस चीज से थोड़ा पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन को दुख जरूर हुआ होगा। वैसे कंपनी द्वारा उन्हें लगातार पुश दिया जा रहा है। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने गुंथर को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की है। दोनों के बीच बहुत जल्द टाइटल मैच होने की अब पूरी उम्मीद जताई जा रही है। आपको बता दें WrestleMania XL में जे़न ने ही गुंथर के 666 दिनों के ऐतिहासिक इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रन का अंत किया था।

SmackDown ऑफ-एयर के बाद इस हफ्ते केविन ओवेंस भी अपने घरेलू समर्थकों के बीच आए। सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस का याराना देखने को मिला। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। फैंस ने भी अपने ही अंदाज में केविन और सैमी को चीयर कर सम्मान दिया।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications