Sami Zayn Returns Raw: WWE WrestleMania 41 के बाद रॉ (Raw) के एपिसोड में काफी सारे सरप्राइज देखने को मिले। कुछ स्टार्स ने रिटर्न भी किया और उनमें से एक रुसेव (Rusev) थे। उन्होंने आते ही बवाल मचाया। अब उनके अलावा एक और पूर्व चैंपियन ने वापसी की। उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन को कंफ्रंट किया और खास पल शेयर किया। Elimination Chamber 2025 में सैमी ज़ेन को केविन ओवेंस ने हरा दिया था। इसके बाद से सैमी एक्शन से दूर थे और फैंस उन्हें मिस कर रहे थे। ज़ेन ने WWE WrestleMania 41 में भी हिस्सा नहीं लिया। Raw में नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन जे उसो का सैगमेंट देखने को मिला। वो गुंथर के खिलाफ अपनी जीत सेलिब्रेट करने आए थे। इसी बीच रोमन रेंस के साथी सैमी ज़ेन ने शानदार वापसी की। सैमी ने रिंग में एंट्री की और फैंस द्वारा उन्हें अच्छा रिएक्शन मिला। ज़ेन ने प्रोमो कट करते हुए बताया कि वो लास वेगास में नहीं आने वाले थे और सिर्फ जे के कारण आए हैं। उन्होंने जे उसो की जीत पर खुशी जताई और उन्हें लगे लगाया। बाद में दोनों स्टार्स ने सेलिब्रेट किया। उनके सेलिब्रेशन में जिमी उसो ने भी एंट्री की। तीनों असली ब्लडलाइन मेंबर्स ने जे उसो के सॉन्ग पर वाइब किया और फिर साथ में बैकस्टेज चल गए। View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw में सैमी ज़ेन ने दिए हील टर्न के संकेतसैमी ज़ेन ने WWE Raw में वापसी करके भले ही जे उसो की जबरदस्त तरीके से तारीफ की हो लेकिन इशारों-इशारों में उनके हील टर्न के संकेत मिल गए। जब सैमी ने जे को गले लगाया और उनकी जीत पर खुशी दिखाई, तो जे उसो टॉप रोप पर चढ़कर सेलिब्रेट कर रहे थे। इसी बीच सैमी ज़ेन उन्हें पीछे से देख रहे थे। ऐसा महसूस हो रहा था, जैसे सैमी अगले ही पल जे पर अटैक कर देंगे। हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया। ज़ेन इसी के चलते हील टर्न के संकेत दे रहे हैं और अगर उन्हें मौका मिला, तो वो मेन इवेंट जे पर हमला कर सकते हैं। सैमी ने बहुत समय से हील टर्न नहीं लिया है और अपने सबसे करीबी पर हमला करके वो नई शुरुआत कर सकते हैं। ऐसा करने से उनके पास वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने का मौका आ जाएगा। View this post on Instagram Instagram Post