WWE में Roman Reigns के ग्रुप के नए निकनेम का हुआ खुलासा, अब इस नाम से जाएगा पुकारा

WWE
WWE सुपरस्टार ने किया बड़ा ऐलान (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Group New Nickname: हाल ही में WWE SmackDown में असली ब्लडलाइन का रीयूनियन देखने को मिला था। लंबे समय बाद रोमन रेंस (Roman Reigns), द उसोज़ और सैमी ज़ेन साथ काम करते हुए नज़र आ रहे हैं। WWE Survivor Series 2024 में होने वाले WarGames मैच में रोमन की टीम की टक्कर सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन से होगी। खैर सैमी ज़ेन ने अब असली ब्लडलाइन के निकनेम का खुलासा भी कर दिया है।

Ad

सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन इस समय काफी मजबूत लग रही है। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सिकोआ की टीम को ब्रॉन्सन रीड ने ज्वाइन किया। वो WarGames मैच में सोलो की टीम के 5वें मेंबर भी होंगे। वहीं रोमन रेंस और उनके साथियों को अभी तक 5वां सदस्य नहीं मिला। सैमी ज़ेन और द उसोज़ ने सैथ रॉलिंस से बात की लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। इनकी स्टोरी में अब चीजें काफी मजेदार हो गई हैं।

WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड से पहले सैमी ज़ेन ने एक दिलचस्प अपडेट साझा किया, जिसमें बताया गया है कि Survivor Series 2024 से पहले असली ब्लडलाइन का निकनेम क्या हो सकता है। रोमन रेंस ओटीसी हैं। सैमी ने बता दिया है कि उनकी टीम को अब ओजीबी नाम से जाना जाएगा। सैमी ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में इस नाम को लिखा।

Ad

WWE Raw में सैथ रॉलिंस ने कही बड़ी बात

सवाल खड़ा हो रहा है कि Survivor Series 2024 में होने वाले WarGames मैच में असली ब्लडलाइन का 5वां मेंबर कौन होगा। Raw के मेन इवेंट में इस हफ्ते ब्रॉन्सन रीड के खिलाफ सैथ रॉलिंस हार गए। सोलो सिकोआ की मैच के अंत में दखलअंदाजी देखने को मिली थी। रॉलिंस शायद सिकोआ से बदला लेने के लिए अंतत: रोमन रेंस की टीम का साथ देने के लिए तैयार हो सकते हैं। हालांकि, शो के दौरान ही बैकस्टेज रॉलिंस ने साफ कर दिया था कि वो किसी भी हालत में रेंस का साथ नहीं देंगे। वो काफी गुस्से में लगे। उन्होंने रेंस को अत्याचारी तक कह दिया। अब देखना होगा कि वो आगे जाकर क्या फैसला लेते हैं। आने वाले कुछ हफ्ते सभी फैंस के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications