WWE WrestleMania 40 से पहले Seth Rollins का धूम-धड़ाका, चैंपियन के रूप में 'ट्रिपल सेंचुरी' लगाकर हासिल की नई उपलब्धि

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस की नई उपलब्धि
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस की नई उपलब्धि

Seth Rollins: WWE WrestleMania 40 में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) इस बार दो मुकाबले लड़ेंगे। वो इस मेगा इवेंट को सफल बनाने के लिए पूरी तैयार कर रहे हैं। खैर मेनिया से पहले उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने करियर में हासिल कर ली है। इसके बारे में हम आपको बताएंगे।

WrestleMania 40 नाईट 1 में सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स का मुकाबला रोमन रेंस और द रॉक के साथ होगा। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इनकी राइवलरी भी अभी तक शानदार रही है। रॉलिंस ने रोमन और रॉक को अपनी जुबान से कड़ी टक्कर दी है।

नाईट 2 में सैथ रॉलिंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। मैकइंटायर इस समय एक अलग ही एनर्जी के साथ काम कर रहे हैं। लगातार वो रॉलिंस की बेइज्जती कर रहे हैं। दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला होगा।

सैथ रॉलिंस ने पिछले साल 27 मई को WWE Night of Champions में एजे स्टाइल्स को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हासिल की थी। रॉलिंस को अब चैंपियन के रूप में 300 दिन हो गए हैं। सबसे बड़ी बात है कि वो अभी तक 61 बार अपने टाइटल को डिफेंड कर चुके हैं।

क्या WWE WrestleMania 40 में अपना टाइटल रिटेन कर पाएंगे सैथ रॉलिंस?

सैथ रॉलिंस ने चैंपियन के रूप में अभी तक अच्छा काम किया। लगातार उन्होंने अपने टाइटल को डिफेंड कर रिटेन किया। मेनिया में इस बार उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मैकइंटायर कंपनी के नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं।

रॉलिंस पिछले कुछ समय से अपनी बैक इंजरी से भी परेशान चल रहे हैं। शायद वो मेनिया के बाद सर्जरी करा सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर वो ब्रेक पर जाएंगे। इस लिहाज से देखा जाए तो फिर वो टाइटल हार सकते हैं।

उधर WWE WrestleMania 36 में ब्रॉक लैसनर को हराकर ड्रू मैकइंटायर ने WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। हालांकि, कोविड के कारण उस समय एरीना में फैंस मौजूद नहीं थे। मैकइंटायर को फैंस के बीच बड़ा मोमेंट नहीं मिल पाया। इस बार अगर ड्रू चैंपियन बनते हैं तो फिर वो अपने करियर का बड़ा मोमेंट हासिल कर सकते हैं।

youtube-cover

Quick Links

App download animated image Get the free App now