'द शील्ड की कमजोर कड़ी Roman Reigns थे'- 38 साल के WWE रेसलर का चौंकाने वाला खुलासा

WWE
WWE स्टार ने दी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Seth Rollins Reveals Big Thing About Roman Reigns: WWE में द शील्ड का बहुत बड़ा नाम रहा, जिसमें रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज़ (AEW में जॉन मोक्सली) शामिल थे। तीनों स्टार्स ने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी। अलग होने के बाद भी इनका सिंगल्स रन जबरदस्त रहा और चैंपियन बने। हाल ही में 38 साल के रॉलिंस ने ग्रुप को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने खुलासा किया कि शुरुआत में फैक्शन की सबसे कमजोर कड़ी रोमन थे। ये बहुत बड़ा बयान उन्होंने इस बार दिया है।

Ad

Insight को दिए गए इंटरव्यू में सैथ रॉलिंस ने द शील्ड में अपने समय के बारे में बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि शुरु में उनके और मोक्सली की तुलना में कम अनुभव होने के कारण रोमन रेंस ग्रुप में कमजोर कड़ी थे। रॉलिंस ने कहा,

शुरुआत में आप रोमन रेंस को उनके अनुभव के कारण कमजोर कड़ी के रूप में चुन सकते थे। हालांकि, उन्होंने बाद में तेजी से चीजें सीखीं। जाहिर है कि बिजनेस उनके खून में है। उनकी फैमिली पीढ़ियों से इसमें रही है। रोमन चीजों को बहुत जल्दी समझ जाते हैं। इस वजह से ही वो अपने काम को अलग लेवल पर लेकर गए।
Ad

साल 2012 में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने मेन रोस्टर में द शील्ड के रूप में डेब्यू किया था। इसके बाद दो सालों तक इस ग्रुप को बहुत सफलता मिली। 2014 में रॉलिंस ने रोमन और एंब्रोज को धोखा दिया था। 2019 में एंब्रोज WWE छोड़कर AEW में चले गए थे। मौजूदा समय में वो AEW के टॉप सुपरस्टार्स में से एक हैं। वहीं रेंस और रॉलिंस भी अब WWE के बड़े स्टार बन चुके हैं।

youtube-cover
Ad

WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में रोमन रेंस को मिली जीत

6 जनवरी, 2025 को WWE Raw का Netflix डेब्यू शो हुआ था। वहां पर रोमन रेंस ने ट्राइबल कॉम्बैट मैच में सोलो सिकोआ को मात दी थी। रेंस के पास अब ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला आ गई है। द रॉक ने खुद रिंग में आकर उन्हें उला फाला पहनाई। इसी शो में सीएम पंक ने सैथ रॉलिंस को मेन इवेंट में हुए मैच में हराया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications