WWE में Roman Reigns को पिन करने के बाद बढ़ा Solo Sikoa का अहंकार, सरेआम की घटिया हरकत

WWE
WWE Crown Jewel में सोलो सिकोआ को मिली थी सफलता (Photo: WWE.com)

Solo Sikoa Indecent Behaviour To Fans: WWE Crown Jewel 2024 में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने बहुत बड़ा कारनामा किया। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर रोमन रेंस और द उसोज़ के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की। बड़ी बात ये है कि सोलो ने रेंस को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके बाद से अब सोलो काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। Crown Jewel के तुरंत एक दिन बाद डबलिन में लाइव इवेंट का आयोजन हुआ। सिकोआ ने वहां पर मेन इवेंट मैच के दौरान फैंस को चौंका दिया। वो काफी घटिया हरकत करते हुए दिखाई दिए।

Ad

Crown Jewel 2024 की शुरूआत में रोमन रेंस और द उसोज़ की टक्कर सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और जेकब फाटू से हुई। मुकाबला काफी जोरदार रहा। जे और रोमन के बीच नोंकझोंक भी हुई। अंत में सिकोआ ने पिन करते हुए जीत हासिल की और सभी को हैरानी में डाल दिया। किसी को भी यकीन नहीं था कि सिक्स-मैन टैग टीम मैच का अंत इस तरह होगा। मैच के बाद नई ब्लडलाइन ने उसोज़ और रेंस के ऊपर अटैक करना जारी रखा। सैमी ने आकर उनकी मदद की लेकिन सफलता नहीं मिली। ज़ेन ने गलती से ही रेंस को किक मार दी।

डबलिन में स्ट्रीट फाइट मैच में सोलो सिकोआ का सामना कोडी रोड्स से हुआ। दोनों के बीच मैच हुआ और अंत में कोडी ने जीत हासिल की। हालांकि, मुकाबले के दौरान सोलो ने रोमन को हराने का अहंकार और आत्मविश्वास दिखाया। आप नीचे वीडियो में देख सकते हैं कि नए ट्राइबल चीफ ने फैंस को नाराज किया, जिसके कारण उन्हें निगेटिव रिएक्शन मिले। सोलो ने क्राउड को अभद्र इशारे किए।

Ad

WWE SmackDown में मच सकता है बवाल

ब्लडलाइन की स्टोरी में अब काफी दिलचस्प हो गई है। SmackDown का आगामी एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। सोलो सिकोआ अपने ग्रुप के साथ कुछ नया बवाल कर सकते हैं। Survivor Series 2024 में असली ब्लडलाइन और नई ब्लडलाइन के बीच वॉरगेम्स मैच की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में इसे लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है। रोमन रेंस के ऊपर भी सभी की नज़रें टिकी होंगी। बड़ी हार के बाद उनका अगला कदम क्या होगा ये देखना होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications