Solo Sikoa React After Defeat Against Roman Reigns: पिछले महीने WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को रोमन रेंस के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। अब उनके पास ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला नहीं है। खैर इसके बाद से उनकी स्थिति WWE में ज्यादा अच्छी नहीं रही है। सभी इस चीज का इंतजार भी कर रहे थे कि वो रेंस के खिलाफ मिली हार पर प्रतिक्रिया कब देंगे। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में जरूर उनका दर्द छलका है।
कुछ समय से नई ब्लडलाइन को जेकब फाटू लीड कर रहे हैं। सोलो सिकोआ ने पिछले हफ्ते SmackDown में वापसी कर कोडी रोड्स के ऊपर हमला किया था। सोलो की रोमन रेंस के खिलाफ हार से कहीं ना कहीं फाटू को भी दुख हुआ था। सिकोआ अब अपने ग्रुप का फिर से दबदबा बनाने की सोच रहे हैं। ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में बैकस्टेज फाटू और टामा टोंगा से सिकोआ ने बात की।
सिकोआ ने अपने दोनों साथियों से कहा कि वो रोमन रेंस से हार मिलने के बाद काफी निराश थे और उन्हें ब्रेक की सख्त जरूरत थी। सोलो ने कहा कि अब वो पूरी तरह से ठीक हैं। इस दौरान उन्होंने फाटू के प्रति अपना प्यार भी जाहिर किया। सिकोआ ने ये भी कहा कि वो फाटू को फैमिली में टाइटल वापस लाते हुए देखना चाहते हैं।
WWE SmackDown के मेन इवेंट में मचा बवाल
SmackDown में जेकब फाटू, ब्रॉन स्ट्रोमैन और डेमियन प्रीस्ट के बीच Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच हुआ। मुकाबले में सोलो सिकोआ ने भी दखलअंदाजी की। हालांकि, इसका कोई फायदा नहीं मिला। उल्टा नई ब्लडलाइन में दरार पड़ गई है। सिकोआ ने गलती से टामा टोंगा को समोअन स्पाइक लगा दिया और इसके बाद फाटू बहुत गुस्से में दिखे। बड़ी बात ये है कि मुकाबले में जेकब को हार का सामना भी करना पड़ा। अब चीजें काफी उलझ गई हैं। सोलो के ऊपर फाटू का टर्न बहुत जल्द देखने को मिल सकता है। हो सकता है कि WWE WrestleMania 41 में दोनों के बीच मैच हो जाए। इसकी संभावनाएं बहुत ज्यादा नज़र आ रही हैं।