WWE के पूर्व ट्राइबल चीफ का बड़े भाई से हुआ रीयूनियन, पिता के साथ खास फोटो आई सामने

Ujjaval
सोलो सिकोआ, जिमी उसो पर हमला करते हुए (Photo: WWE.com)
सोलो सिकोआ, जिमी उसो पर हमला करते हुए (Photo: WWE.com)

Solo Sikoa Reunites Brother Jimmy Uso: WWE WrestleMania 41 को सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) भुलाना चाहेंगे। वो शो के दौरान मैच लड़ते हुए दिखाई नहीं दिए और सिर्फ जेकब फाटू की एंट्रेंस के दौरान स्टेज एरिया पर थोड़े समय के लिए मौजूद थे। अब सोलो सिकोआ का अपने बड़े भाई और पूर्व टैग टीम चैंपियन जिमी उसो (Jimmy Uso) से रीयूनियन देखने को मिला है।

Ad

32 साल के पूर्व ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ, रैंडी ऑर्टन के विरोधी हो सकते थे लेकिन जो हेंड्री ने आकर वाइपर का सामना किया। सोलो इसी के चलते ग्रैंडेस्ट स्टेज से बाहर रहे और यह चीज जिमी उसो के लिए भी कही जा सकती है। वो भी इन-रिंग एक्शन में दिखाई नहीं दिए थे और सिर्फ जे उसो के साथ सेलिब्रेशन के दौरान अपनी अपीयरेंस दी थी।

WWE दिग्गज रिकिशी ने हाल ही में अपनी कुछ फोटो पोस्ट की। वो अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच उनके दोनों बेटे, सोलो सिकोआ और जिमी उसो भी तस्वीर में देखे जा सकते हैं। दोनों के बीच ऑन-स्क्रीन चीजें ठीक नहीं रही हैं और वो बड़े दुश्मन हैं। इसके बावजूद उनका एक फ्रेम में आना काफी बड़ी बात है। रिकिशी ने पोस्ट में लिखा,

"WrestleMania वीकेंड सिर्फ रिंग से ही जुड़ा नहीं है, बल्कि परिवार से जुड़ा है। इस तरह के मोमेंट्स के लिए शुक्रगुजार हूं।"

आप नीचे रिकिशी की पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE में काफी समय से जेकब फाटू और सोलो सिकोआ के बीच अनबन दिख रही है

WrestleMania 41 के बिल्डअप के दौरान जेकब फाटू और सोलो सिकोआ के बीच चीजें सही नहीं चल रही थीं। दोनों के बीच कई बार बैकस्टेज बहस हुई और फिर में उनके बीच तालमेल की कमी नज़र आ रही थी। इसके बावजूद अब तक दोनों अलग नहीं हुए हैं। WrestleMania में जेकब फाटू ने एलए नाइट को हराकर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप पर कब्जा किया। कुछ लोगों को लगा था कि सोलो यहां आकर फाटू को धोखा देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। SmackDown के आखिरी एपिसोड में अनबन जारी रही, जहां सोलो सिकोआ ने फाटू की सफलता और चैंपियन बनने का श्रेय खुद लिया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications