"कोई रोक नहीं सकता"- WWE दिग्गज Roman Reigns को मिली धमकी, ट्राइबल चीफ ने भरी हुंकार

Ujjaval
WWE स्टार ने रोमन रेंस को धमकी दी (Photo: WWE.com)
WWE स्टार ने रोमन रेंस को धमकी दी (Photo: WWE.com)

Warning to Roman Reigns: WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में रोमन रेंस और जिमी उसो की ब्लडलाइन ने बुरी हालत कर दी थी। यह देखकर हर कोई हैरान रह गया था। नंबर्स गेम का फायदा सोलो सिकोआ और उनके साथियों को मिला था। अब सोलो ने इसी चीज़ से जुड़ा एक संदेश दिया और उन्होंने रोमन रेंस को धमकी दे दी।

Ad

WWE ने SmackDown के बाद की एक क्लिप पोस्ट की है। इसमें सोलो सिकोआ, जिमी उसो पर जीत और रोमन रेंस की हालत खराब करने के बाद कुछ बोलते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने यहां रोमन रेंस पर निशाना साधते हुए धमकाया और कहा कि उन्हें रोक पाना मुश्किल है। उन्होंने खुद को ट्राइबल चीफ कहते हुए सबसे ऊपर अपने आप को बताया। उन्होंने कहा,

"हमें कोई भी छू नहीं सकता। कोई भी हमें रोक नहीं सकता। ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है, जो मुझे छू सकता है। ट्राइबल चीफ अन्य लोगों से काफी ज्यादा ऊपर हैं।"

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

Ad

इसी वीडियो में WWE टैग टीम चैंपियन टांगा लोआ ने भी बड़ी बात कही। उन्होंने यहां ओरिजिनल ब्लडलाइन के रीयूनियन की अफवाहों के बीच बताया कि रोमन रेंस और जिमी उसो किसी की भी मदद ले लें, लेकिन उन्हें किसी तरह का फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा,

"आगे जाइए, मदद की मांग कीजिए। आपको कोई मदद नहीं मिलेगी।"

WWE SmackDown में जिमी उसो ने रोमन रेंस से पूर्व साथी को साथ लाने की मांग की

SmackDown की शुरुआत में रोमन रेंस और जिमी उसो का बेहतरीन सैगमेंट देखने को मिला। इसमें जिमी ने बताया कि रोमन रेंस और वो अकेले ब्लडलाइन को नहीं संभाल सकते। उन्होंने पुराने साथियों की मदद के बारे में टीज़ किया कर उनका मतलब जे उसो से था। हालांकि, रोमन रेंस ने तुरंत ही इस चीज़ के लिए इंकार कर दिया।

मेन इवेंट में सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन के दखल से जिमी उसो को हराया। मैच के बाद हमला जारी रहा और रोमन रेंस ने आकर जिमी को बचाने का प्रयास किया। हालांकि, नंबर्स गेम के आगे जिमी और रेंस टिक नहीं पाए। देखना होगा कि रोमन, जिमी द्वारा दी गई सलाह को मानते हैं और जे उसो को साथ लाने की कोशिश करते हैं, या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications