WWE मेन रोस्टर में डेब्यू के 1 साल पूरे होने पर Roman Reigns के भाई ने उन्हें और The Bloodline को लेकर तीन शब्दों में दी प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) और द ब्लडलाइन को समर्पित तीन शब्दों का संदेश भेजने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

Ad

एक साल पहले WWE Clash at the Castle में रेंस की सिकोआ ने मदद की थी। उनकी वजह से ही रेंस ने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपना टाइटल रिटेन किया था। तब से लगातार द ब्लडलाइन के साथ सिकोआ बने हुए हैं।

सिकोआ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने मेन रोस्टर डेब्यू को याद किया और तीन शब्दों का संदेश भेजा।

Ad

पिछले कुछ सालों से WWE रिंग में द ब्लडलाइन का जबरदस्त जलवा दिखा। पहले सैमी ज़ेन ने अच्छा काम किया। उन्होंने इस साल की शुरूआत में Royal Rumble इवेंट में रेंस के ऊपर चेयर से हमला कर दिया था। इसके बाद उनका मुकाबला रोमन के साथ भी हुआ था।

WWE Night of Champions में Roman Reigns की हुई थी हार

WrestleMania 39 से असली स्टोरी शुरू हुई थी। इस शो में द उसोज़ को केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप हासिल कर ली थी। इस बात से रेंस बहुत गुस्से में थे। WWE Night of Champions में फिर जिमी उसो ने रेंस के ऊपर टर्न ले लिया था। इसके कुछ समय बाद ब्लू ब्रांड में जे उसो ने भी रेंस को सुपरकिक मार दी थी।

Money in the Bank में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ था। जे उसो ने रेंस को पिन करते हुए जीत हासिल की थी। तीन साल बाद रेंस WWE रिंग में पिन हुए थे। यहां से फिर कहानी आगे बढ़ी। पिछले महीने SummerSlam इवेंट में जे उसो और रोमन के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था।

जिमी उसो ने मैच में दखलअंदाजी कर जे उसो के ऊपर हमला कर दिया था। जे को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद जे उसो ने रेंस, जिमी और सिकोआ के ऊपर हमला कर WWE छोड़ने का ऐलान किया। WWE Payback 2023 में ऐलान किया गया कि जे अब रेड ब्रांड का हिस्सा रहेंगे। जिमी उसो ने भी पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ब्लडलाइन के साथ फिर से जुड़ने के संकेत दिए थे। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फ्यूचर में रेंस और सिकोआ के बीच भी मुकाबला हो सकता है।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications