WarGames मैच के पहले WWE स्टार हुआ चोटिल, आए टांके, ट्राइबल चीफ पर छाए संकट के बादल?

Ujjaval
WWE SmackDown में नए ब्लडलाइन का सदस्य हुआ चोटिल (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में नए ब्लडलाइन का सदस्य हुआ चोटिल (Photo: WWE.com)

Tama Tonga Injured & Got Stitches: WWE SmackDown के एपिसोड में असली ब्लडलाइन (OG Bloodline) को सीएम पंक (CM Punk) के रूप में WarGames मैच के लिए पांचवां मेंबर मिल गया। इसी के बाद ब्रॉल हुआ था। यहां रोमन रेंस, उसोज़, सैमी ज़ेन और पंक का पलड़ा भारी रहा था। ब्रॉल के दौरान नए ब्लडलाइन के सदस्य टामा टोंगा को चोट आई थी और उनके मुंह से खून निकलने लग गया था। असल में उनका होंठ कट गया था और इसी वजह से उन्हें कई सारे टांके आए हैं। WarGames मैच से पहले यह नए ब्लडलाइन के लिए बुरी खबर है।

Ad

WWE ने एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि टामा टोंगा के होंठ का अंदर का हिस्सा ब्रॉल में हुए हमले के कारण फट गया है। मेडिकल टीम ने इस चोट को सही किया और इसी बीच पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन को टांके भी आए। बाद में टामा ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी। नए ब्लडलाइन और ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ के लिए यह संकट के बादल की तरह है, क्योंकि टामा टोंगा उनके लिए अहम सदस्य हैं।

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

Ad

देखा जाए तो टामा टोंगा के लिए यह उतनी बड़ी चोट नहीं है और अगर वो आने वाले दिनों में अच्छी तरह से आराम करते हैं, तो Survivor Series 2024 से पहले पूरी तरह से रिकवर कर सकते हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो फिर नए ब्लडलाइन की समस्या बढ़ सकती है। सीएम पंक ने टामा को SmackDown के अंतिम कुछ मोमेंट्स में GTS लगाया था और उस हमले के चलते शायद पूर्व NJPW स्टार को यह चोट आई है।

WWE SmackDown में कौन सीएम पंक को लेकर आया?

असली ब्लडलाइन के सदस्यों ने अपनी टीम के पांचवें सदस्य को ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन Raw और SmackDown रोस्टर के सभी स्टार्स ने उन्हें मना कर दिया। पिछले हफ्ते रोमन रेंस ने पॉल हेमन को मदद के लिए कॉल लगाया था लेकिन उन्होंने नहीं उठाया। SmackDown के हालिया एपिसोड में असली ब्लडलाइन और नए ब्लडलाइन का कंफ्रंटेशन देखने को मिला।

अचानक पॉल हेमन आए और वो सीएम पंक को अपनी टीम के आखिरी सदस्य के रूप में लेकर आए। इसके बाद पंक ने असली ब्लडलाइन के साथ मिलकर हील स्टार्स की हालत खराब करते हुए उन्हें भगाया। पॉल ने पंक जैसे दिग्गज को रोमन की मदद के लिए लाकर काफी अच्छा फैसला किया है। इससे असली ब्लडलाइन का पक्ष थोड़ा मजबूत नज़र आ रहा है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications