WWE में फेमस स्टार 273 दिन में हारा चैंपियनशिप, अनडिफिटेड स्ट्रीक का अंत, मिला नया चैंपियन

Ujjaval
WWE NXT में मिला नया चैंपियन (Photo: WWE.com)
WWE NXT में मिला नया चैंपियन (Photo: WWE.com)

Oba Femi Title Reign Ended: WWE NXT का हालिया एपिसोड काफी जबरदस्त रहा और यह चर्चा का विषय भी बना। आपको बता दें कि इस शो में एक जायंट स्टार की अनडिफिटेड स्ट्रीक का अंत हो गया। 2022 में डेब्यू करने वाले इस रेसलर को अब तक रोक पाना मुश्किल हो रहा था लेकिन आखिर WWE टीवी पर उन्हें सिंगल्स मैच में पहली हार मिली।

Ad

NXT के एपिसोड में ओबा फेमी ने अपनी चैंपियनशिप को टोनी डी'एंजेलो के खिलाफ दांव पर लगाया। दोनों के बीच काफी समय से दुश्मनी चल रही थी। टोनी को पहले फेमी हरा चुके थे और ऐसे में उनका कॉन्फिडेंस काफी कम था। आपको बता दें कि फेमी NXT इतिहास में सबसे लंबे समय तक नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन रहने वाले स्टार हैं। अभी तक उन्होंने अपने सामने आए सभी स्टार्स को धराशाई किया और जबरदस्त अनडिफिटेड स्ट्रीक कायम की।

NXT के हालिया शो में भी फेमी ने टोनी के खिलाफ लगातार डॉमिनेट किया। यह मैच रेसलिंग के हिसाब से काफी जबरदस्त रहा और दोनों ने लगातार प्रभावित किया। एक मौके पर कुछ ऐसा हुआ, जिससे डी'एंजेलो को गुस्सा आ गया। फेमी ने द फैमिली के सदस्यों को धक्का दे दिया और इसी बीच चैंपियन का फीमेल स्टार पर भी धक्का लग गया। इसी चीज़ से टोनी निराश हो गए और उनका गुस्सा फूटा।

डी'एंजेलो ने इसके बाद अपनी ताकत का उपयोग करके लगातार फेमी की हालत खराब की। कुछ समय तक मैच आगे बढ़ा। अंत में टोनी ने फेमी को अनाउंसर्स टेबल पर पटक दिया और फिर रिंग में लाकर दोबारा जबरदस्त मूव दिया। इसी के साथ वो पिन करके जीत गए और नए NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन बन गए। उन्होंने फेमी की 273 दिनों की बादशाहत का अंत कर दिया। फैंस यह देखकर एकदम हैरान थे।

Ad

WWE NXT के अगले एपिसोड में होगा बड़ा सेलिब्रेशन

WWE ने ऐलान किया है कि NXT के अगले एपिसोड में टोनी डी'एंजेलो की चैंपियनशिप जीत का सेलिब्रेशन होगा। यह चीज़ देखने लायक होगी। टोनी के इस सैगमेंट में ओबा फेमी का दखल हो सकता है। फैंस दोनों की स्टोरीलाइन को आगे बढ़ते हुए देखना चाहेंगे। हालांकि, टोनी से सभी को एक लंबे टाइटल रन की उम्मीद है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications