Rhea Ripley-Bianca Belair Social Meida Banter: Elimination Chamber 2025 के बाद WWE Raw में रिया रिप्ली (Rhea Ripley) अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप इयो स्काई (Iyo Sky) के खिलाफ हार गई थीं। WWE Raw के हालिया एपिसोड में रिया ने अपनी हार का इल्जाम बियांका ब्लेयर पर लगाया। दोनों के बीच बहस हुई। इसी बीच उन्होंने स्काई के साथ बुरा बर्ताव किया। स्काई ने दोनों पर थप्पड़ जड़ दिया।
अब सोशल मीडिया पर रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर की बहस हुई। बियांका ने एक वीडियो पोस्ट करके लिखा,
"रिया रिप्ली, मेरे जीवन में अभी काफी कुछ चल रहा है और आप मेरे सामने आकर ऐसी बात कर रही हैं। बच्चों वाली हरकत! इयो स्काई ने मुझपर इतनी जोर से थप्पड़ जड़ दिया कि मेरे जैकेट पर आंसू गिर गए। मैं आपका (इयो स्काई) अपमान नहीं करना चाहती हैं लेकिन भावनाओं में बह गईं। मैं किसी न किसी चीज में फंस ही जाती हूं।
रिया रिप्ली ने इसके जवाब में ब्लेयर पर निशाना साधा और कहा कि वो दोगली बातें करती हैं। रिया ने लिखा,
"आप मेरी बातों में फंस गईं? आप ऐसे बर्ताव कर रही हैं कि आपको ही असल जीवन में दिक्कतें आई हैं। भावनाओं के कारण ही मैं गुस्सा हो जाती हूं लेकिन किसी को मेरे इमोशन से फर्क नहीं पड़ता। मेरे दिमाग में जो युद्ध चल रहा है, उसे कोई नहीं समझता। ये दोगली बातें हैं।"
रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर की बहस यहां नहीं रुकी। बियांका ब्लेयर ने जवाब में रिप्ली पर निशाना साधा और कहा,
"मेरे और आपके अंदर फर्क है। मैं सिर्फ यहां अपना काम कर रही हूं और अपनी चीजों से मतलब रही रखी हूं। ऐसा लग रहा है कि आप लोग मुझे परेशान करना चाहते हैं।"
WWE स्टार रिया रिप्ली ने इस बात का भी बियांका ब्लेयर को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने ब्लेयर पर मतलबी होने का कड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा,
"अपने काम से काम रखने का मतलब यह होता है कि आपको बैकस्टेज बैठना था और देखना था कि WrestleMania में विरोधी कौन होता। इसके बाद आपको अपना टीवी टाइम मिल जाता और आप कंफ्रंट कर सकती थीं। आपको पता है कि मेरे लिए उस मैच का कितना महत्व था। आप सही मायने में एक बुरी दोस्त हैं। मुझे कहना होगा कि आप मतलबी हैं।
WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन इयो स्काई से बात करने की इच्छा बियांका ब्लेयर ने जताई
WWE स्टार बियांका ब्लेयर इस बहस से परेशान हो चुकी थीं और उन्होंने इयो स्काई से बात करने की इच्छा जताई। उन्होंने लिखा,
बुरी दोस्त? मैं अच्छे से बर्ताव कर रही थीं लेकिन आप बोलती रहीं। मैं Elimination Chamber जीतने के कारण वहां आई थीं। आप इस हफ्ते वहां क्यों थीं? मैं आपके साथ क्यों बहस कर रही हूं? इयो स्काई, आप मुझे लेकर बात कीजिए, ताकि कम से कम मैं चैंपियन से बहस कर पाऊं।"
इयो स्काई ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया और रिप्ली-ब्लेयर को अपना फोन नीचे रखने की धमकी दी। उन्होंने लिखा,
"मेरे दोस्तों अपना फोन नीचे रख दीजिए। मैं आप लोगों पर फिर से थप्पड़ नहीं जड़ना चाहती हूं।"