WWE ने हार के बाद सिर मुंडवाने वाले 34 साल के रेसलर को अचानक निकाला, इन-रिंग करियर का दुखद अंत?

WWE
कंपनी ने लिया बहुत बड़ा फैसला (Photo: WWE.com)

WWE Released Duke Hudson: WWE Royal Rumble 2025 खत्म हो गया है। कंपनी को अच्छी सफलता मिली। बिजनेस के मामले में भी काफी फायदा हुआ। अब एक बुरी खबर सामने आ रही है। WWE ने 34 साल के ड्यूक हडसन (Duke Hudson) को रिलीज कर दिया है। Fightful Select की रिपोर्ट में इसे लेकर जानकारी दी गई है। ट्रिपल एच और उनकी टीम द्वारा अचानक लिए गए इस कदम से सभी आहत हो गए होंगे।

ड्यूक हडसन ने WWE में करीब साढ़े तीन साल तक काम किया था। कंपनी ने अब उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हालांकि, इसके पीछे के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। रिलीज मेन रोस्टर से नहीं बल्कि NXT ब्रांड से हुआ है, जिसका नेतृत्व दिग्गज शॉन माइकल्स कर रहे हैं। माइकल्स का इससे कोई लेना-देना है या नहीं इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हडसन के लिए जरूर ये बहुत बड़ा झटका है। शायद अब उनके इन-रिंग करियर का दुखद अंत हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें पिछले महीने ही निकाल दिया गया था। अब जाकर इस खबर के बारे में सभी को पता चल रहा है।

ड्यूक हडसन पिछले कुछ समय से एक्शन में नज़र नहीं आए थे। नवंबर, 2024 में वो अंतिम बार हाउस शो में दिखे थे। वैसे हडसन ने NXT में अपने काम से सभी को प्रभावित किया था। बहुत जल्दी उन्होंने फैंस के दिलों में एक खास जगह अपने लिए बना ली थी। वो एक बार NXT टैग टीम चैंपियन भी रहे। ड्यूक ने साल 2019 में WWE में कदम रख लिया था। NXT में उनका असली जलवा जुलाई, 2021 से दिखा था।

WWE रिंग में हार के बाद ड्यूक हडसन को सिर मुंडवाना पड़ा था

5 दिसंबर, 2021 को हुए NXT TakeOver Wargames में ड्यूक हडसन का मुकाबला कैमरन ग्रिम्स के साथ हुआ था। दोनों के बीच हेयर vs हेयर मैच हुआ। मुकाबले को लेकर फैंस बहुत उत्साहित थे। मैच बहुत ही शानदार रहा और अंत में ग्रिम्स ने जीत हासिल की थी। शर्त के मुताबिक हडसन के सिर के बाल उतार दिए गए। ये रिंग में बहुत ही मजेदार पल सभी को देखने को मिला था। हडसन मेन रोस्टर में अपना जलवा नहीं दिखा पाए। उन्हें अब रिलीज कर दिया है तो देखना होगा कि उनका अगला कदम क्या होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications