SummerSlam 2021 में WWE को मिला नया चैंपियन, दिग्गज ने 15वीं बार चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास

WWE SummerSlam 2021 में निकी A.S.H.की करारी हार
WWE SummerSlam 2021 में निकी A.S.H.की करारी हार

WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए जबरदस्त मैच हुआ। निकी A.S.H., शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने फैंस के सामने अच्छा मैच रखा। मैच का अंत भी शानदार रहा और शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने एक बार फिर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। फ्लेयर ने इस मैच में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और उन्होंने अंत में चैंपियन को ही सबमिशन में जकड़ कर जीत हासिल कर ली। निकी अपनी चैंपियनशिप को मात्र 34 दिन में हार गईं।

WWE SummerSlam 2021 में शार्लेट फ्लेयर बनीं नई Raw विमेंस चैंपियन

WWE MITB पीपीवी में शार्लेट फ्लेयर ने Raw विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। इस पीपीवी में ही निकी ने विमेंस लैडर मैच जीता था। इसके बाद ही निकी ने अपना ब्रीफकेस फ्लेयर के ऊपर कैश इन कर दिया था। निकी ने अपने करियर में पहली बार विमेंस चैंपियनशिप जीती थी।

शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली इसके बाद फिर से टाइटल पिक्चर में आ गए। WWE ने SummerSlam के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच का ऐलान कर दिया था। Raw के एपिसोड में इस राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया गया था। SummerSlam पीपीवी में ऐसा लगा कि निकी अपना टाइटल डिपेंड कर लेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इस मैच में पहले से निकी और रिया रिप्ली के ऊपर फ्लेयर काफी भारी पड़ी। फ्लेयर ने बहुत ही अच्छे मूव्स का प्रयोग किया। फैंस ने भी इस बार काफी चीयर फ्लेयर को किया। निकी का प्रदर्शन देखकर जरूर फैंस को गुस्सा आया होगा। निकी कई मौकों पर कमजोर इस मैच में साबित हुई। मैच के अंत में निकी को फ्लेयर ने अपने सबमिशन में जकड़ लिया था। निकी ने थोड़ी देर रोप को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रही। निकी ने इसके बाद हार मान ली। शार्लेट फ्लेयर अब नई Raw विमेंस चैंपियन बन गईं हैं।

फ्लेयर ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। फ्लेयर के करियर ने एक बार फिर उड़ान भर दी हैं।WWE में शार्लेट फ्लेयर ने कुल मिलाकर 15वीं बार चैंपियनशिप जीती। शार्लेट के पिता रिक फ्लेयर अपनी बेटी की सफलता देखकर जरूर खुश हुए होंगे। हाल ही में WWE ने रिक फ्लेयर को रिलीज कर दिया था।